भाजपा ने यूपी से घोषित किये राष्ट्रीय परिषद के 72 सदस्य, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने किया एलान

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने यूपी से पार्टी की राष्ट्रीय परिषद के लिए 72 सदस्यों के नामों का एलान कर दिया है। इन सदस्यों में पूर्व मंत्री सांसद व विधायक हैं।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Sat, 18 Jan 2020 12:11 AM (IST) Updated:Sat, 18 Jan 2020 12:20 AM (IST)
भाजपा ने यूपी से घोषित किये राष्ट्रीय परिषद के 72 सदस्य, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने किया एलान
भाजपा ने यूपी से घोषित किये राष्ट्रीय परिषद के 72 सदस्य, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने किया एलान

लखनऊ, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उत्तर प्रदेश से पार्टी की राष्ट्रीय परिषद के लिए 72 सदस्यों के नामों का एलान कर दिया है। घोषित किये गए सदस्यों में पूर्व मंत्री, सांसद व विधायक हैं। प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र से एक सदस्य नामित किया जाता है। बाकी आठ सदस्यों के मनोनयन के लिए प्रदेश अध्यक्ष को अधिकृत किया गया है।

पश्चिम क्षेत्र के सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र से लालकृष्ण गांधी, कैराना (शामली) से मृगांका सिंह, मुजफ्फरनगर से डॉ. सुभाष चंद्र शर्मा, बिजनौर से तेजपाल सिंह, नगीना (बिजनौर) से डॉ. यशवंत सिंह, मुरादाबाद से राकेश सिंह, रामपुर से सुभाष भटनागर, संभल से सत्यपाल सैनी, अमरोहा से कंवर सिंह तंवर, मेरठ से अरुण वशिष्ठ, बागपत से सुदेश चौहान, गाजियाबाद से लच्जा रानी गर्ग, गौतमबुद्ध नगर से हरीश चंद्र भाटी, बुलंदशहर से सतीश बाल्मीकि को राष्ट्रीय परिषद सदस्य घोषित किया गया है।

ब्रज क्षेत्र के अलीगढ़ लोकसभा क्षेत्र से आशुतोष वार्ष्णेय, मथुरा से एसके शर्मा, आगरा से प्रभु दयाल कठेरिया, फतेहपुर सीकरी से चौधरी बाबूलाल, फीरोजाबाद से नानक चंद्र अग्रवाल, मैनपुरी से शिव ओंकार नाथ पचौरी, एटा से सतेंद्र पाल सिंह, बदायूं से प्रेम स्वरूप पाठक, आंवला (बरेली) से महाराज सिंह, बरेली से सुभाष पटेल, पीलीभीत से सुरेश गंगवार, शाहजहांपुर से मिथलेश कुमार, कानपुर क्षेत्र के फर्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र से डा. रजनी सरीन, इटावा से कमलेश कठेरिया, कन्नौज से बनवारी लाल दोहरे, कानपुर से प्रेमलता कटियार, अकबरपुर (कानपुर) से नीरज चतुर्वेदी, जालौन से सत्यप्रकाश शंखवार, झांसी से रवींद्र शुक्ला, हमीरपुर से सरस्वती शरण द्विवेदी, बांदा से संतोष गुप्ता को राष्ट्रीय परिषद सदस्य घोषित किया गया है।

इसी प्रकार से अवध क्षेत्र के लखीमपुर खीरी लोकसभा क्षेत्र से ईरा श्रीवास्तव, धौरहरा (लखीमपुर खीरी) से जुगुल किशोर, सीतापुर से जनार्दन मिश्रा, हरदोई से पूर्णिमा वर्मा, उन्नाव से आनंद अवस्थी, मोहनलालगंज से दिवाकर सेठ, लखनऊ से विंध्यवासिनी कुमार, रायबरेली से राकेश प्रताप सिंह, बाराबंकी से प्रियंका रावत, अयोध्या से अनिल तिवारी, अंबेडकरनगर से हरिओम पांडेय, कैसरगंज (बहराइच) से सत्यदेव सिंह, श्रावस्ती से दद्दन मिश्रा, गोंडा से शेषनारायन मिश्र को राज्य परिषद सदस्य घोषित किया गया है।

काशी क्षेत्र के अमेठी लोकसभा क्षेत्र से दया शंकर यादव, सुलतानपुर से एमपी सिंह, प्रतापगढ़ से बृजेश शर्मा, कौशांबी से रमेश पासी, फूलपुर (प्रयागराज) से नरेंद्र सिंह गौर, प्रयागराज से प्रभा शंकर पांडेय, जौनपुर से ईश्वर देव सिंह, गाजीपुर से प्रभुनाथ चौहान, चंदौली से शिव तपस्या पासवान, भदोही से गोरखनाथ पांडेय, राबर्ट्सगंज से छोटेलाल खरवार, गोरखपुर क्षेत्र के बस्ती लोकसभा क्षेत्र से अष्टभुजा शुक्ला, संतकबीरनगर से दुर्गा राय, महाराजगंज से जनार्दन गुप्ता, गोरखपुर से विनोद पांडेय, कुशीनगर से संत राज यादव, सलेमपुर से अनिरुद्ध मिश्रा, बांसगांव से शेषनाथ आचार्य, आजमगढ़ से नरेंद्र सिंह, लालगंज से नीलम सोनकर, देवरिया से रविंद्र प्रताप मल्ल, घोसी से हरिनारायण राजभर, बलिया से विजय बहादुर सिंह को राष्ट्रीय परिषद सदस्य घोषित किया गया है।

chat bot
आपका साथी