स्मृति ईरानी के आगमन से उत्साहित अमेठी के भाजपाइयों ने किया बवाल

मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी के अमेठी दौरे के ठीक पहले गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर आई खाद रैक के शुभारंभ अवसर पर भाजपाइयों ने बवाल कर दिया। उत्साहित भाजपा कार्यकर्ता स्मृति के पिछले दौरे में विरोध करने वाली जन कल्याण समिति की अध्यक्ष रीता सिंह को बुलाने पर इफको

By Nawal MishraEdited By: Publish:Mon, 25 May 2015 08:53 PM (IST) Updated:Tue, 26 May 2015 12:18 PM (IST)
स्मृति ईरानी के आगमन से उत्साहित अमेठी के भाजपाइयों ने किया बवाल

लखनऊ। मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी के अमेठी दौरे के ठीक पहले गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर आई खाद रैक के शुभारंभ अवसर पर भाजपाइयों ने बवाल कर दिया। उत्साहित भाजपा कार्यकर्ता स्मृति के पिछले दौरे में विरोध करने वाली जन कल्याण समिति की अध्यक्ष रीता सिंह को बुलाने पर इफको के क्षेत्रीय कृषि प्रबंधक पर टूट पड़े। उनकी जमकर पिटाई की और खुद रैक प्वाइंट का फीता काटकर उद्घाटन भी कर डाला।

गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर इफको की नीम कोटेड यूरिया से लदी मालगाड़ी सुबह छह बजे पहुंच गई। आठ बजे डीएम जगतराज को रैक प्वांइट का शुभारंभ करना था। इससे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम स्टेशन पर एकत्र हो गया। इसी बीच स्मृति का पिछले दौरे में विरोध करने वाली जनकल्याण समिति की महिलाएं भी अध्यक्ष रीता सिंह की अगुवाई में पहुंच गई जिस पर भाजपाइयों ने ऐतराज करना शुरू कर दिया। पता चला कि उन्हें डीएम के आदेश पर इफको द्वारा बुलाया गया है। इतना सुनना था कि भाजपाई इफको क्षेत्रीय कृषि प्रबंधक एके सिंह पर हमलावर हो गए। उन्हें दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। महिलाओं से भी अभद्रता की। इसके बाद भाजपाइयों ने स्वयं फीता काटकर रैक प्वांइट का उद्घाटन कर लिया। घटना के लगभग एक घंटे बाद डीएम मौके पर पहुंचे और दोबारा शुभारंभ किया। डीएम जगतराज ने कहा कि अगर क्षेत्रीय प्रबंधक कोई शिकायत करते हैं तो दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने ऐसी घटना की जानकारी से इन्कार किया।

chat bot
आपका साथी