सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अख‍िलेश यादव बोले- हम 80 की 80 सीटों पर भाजपा को हराने का काम करेंगे

समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अख‍िलेश यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। अख‍िलेश ने कहा हमारा पूरा फोकस लोकसभा चुनाव 2024 पर है। यूपी की 80 में से 80 सीटों पर सपा भाजपा से मुकाबला करेगी।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Sun, 19 Mar 2023 01:06 PM (IST) Updated:Sun, 19 Mar 2023 01:06 PM (IST)
सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अख‍िलेश यादव बोले- हम 80 की 80 सीटों पर भाजपा को हराने का काम करेंगे
UP Politics: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अख‍िलेश यादव

लखनऊ, जेएनएन। सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो द‍िवसीय बैठक का आज दूसरा द‍िन है। इस मौके पर कोलकाता में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा क‍ि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने 2 बार जनता से बड़े-बड़े वादे किए थे। आज सरकार को जनता को जवाब देना पड़ेगा। उत्तर प्रदेश में सपा के साथ जो गठबंधन दल हैं उनके साथ मिलकर के हम 80 की 80 सीटों पर भाजपा को हराने काम करेंगे।

अख‍िलेश ने यह भी कहा क‍ि उप्र की जनता जिस तरह बिजली संकट से जूझ रही है, उसे देखते हुए हम ये अपील करते हैं कि सपा के नेतागण, कार्यकर्ता व शुभचिंतक तब तक इन्वर्टर या जेनरेटर जैसे बिजली के वैकल्पिक साधनों का व्यक्तिगत प्रयोग न करें जब तक बिजली की बहाली न हो जाए। सपा ‘बिजली-व्रत’ करेगी और जनता का साथ देगी।

सपा प्रमुख ने कहा क‍ि हमारा मुख्य उद्देश्य 2024 लोकसभा चुनाव है। हमें भाजपा को सत्ता में लौटने से रोकना है और हमारी पार्टी इसमें बड़ी भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि बंगाल में हम पहली बार नहीं आए हैं। हम छठी बार बंगाल आए हैं। बैठक में 2024 में किस तरह भाजपा का देश से सफाया हो? इस पर पार्टी के वरिष्ठ नेता सुझाव देंगे और पार्टी की दिशा तय करेंगे।

अख‍िलेश ने कहा कि ममता बनर्जी से मिलने जा रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि जिस तरह दीदी ने भाजपा का मुकाबला किया था, वैसे ही आने वाले समय में भाजपा का देश से, झारखंड से, यूपी और दक्षिण भारत से सफाया करना है।

उन्होंने कहा कि मैं कोलकाता के लोगों को भाजपा को हराने और दीदी को वोट देने के लिए बधाई देता हूं। समाजवादी पार्टी संविधान बचाने के लिए सब कुछ करेगी। भाजपा कांग्रेस पर देश को बदनाम करने का आरोप लगा रही है, लेकिन यूपी के मुख्यमंत्री ने भी संविधान का अपमान किया। भाजपा को यह बात सुननी चाहिए।

chat bot
आपका साथी