यूपी के एक भी विधायक ने पार नहीं की चुनावी खर्च की सीमा, देखें सबसे कम और सबसे ज्‍यादा क‍िसने क‍िया खर्च

एसोसिएशन आफ डेमोक्रेटिक रिफार्म्स ने सोमवार को उत्‍तर प्रदेश के 403 विधायकों में से 393 विधायकों के चुनाव खर्च का विश्लेषण किया है। एडीआर के अनुसार 222 विधायकों ने चुनाव खर्च की सीमा से 50 प्रतिशत कम खर्च किया है।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Tue, 05 Jul 2022 12:31 AM (IST) Updated:Tue, 05 Jul 2022 04:58 PM (IST)
यूपी के एक भी विधायक ने पार नहीं की चुनावी खर्च की सीमा, देखें सबसे कम और सबसे ज्‍यादा क‍िसने क‍िया खर्च
एडीआर ने 393 विधायकों के चुनावी खर्च का किया विश्लेषण

लखनऊ, राज्य ब्यूरो। विधानसभा चुनाव में प्रदेश के किसी भी नवनिर्वाचित विधायक ने चुनावी खर्च की 40 लाख रुपये की सीमा का उल्लंघन नहीं किया है। एसोसिएशन आफ डेमोक्रेटिक रिफार्म्स (एडीआर) ने सोमवार को चुनावी खर्च पर विस्तृत रिपोर्ट जारी की है। प्रदेश के 403 विधायकों में से 393 विधायकों के चुनाव खर्च का विश्लेषण एडीआर ने किया है। रिपोर्ट के अनुसार 222 (56 प्रतिशत) विधायकों ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव खर्च की सीमा से 50 प्रतिशत कम खर्च किया है। प्रदेश के 393 विधायकों ने औसतन 18.88 लाख रुपये खर्च किए हैं।

पार्टीवार चुनावी खर्च के औसत से पता चलता है कि भाजपा के 247 विधायकों का औसत खर्च 21.08 लाख रुपये है, जो अधिकतम खर्च की सीमा का 52.7 प्रतिशत है। सपा के 109 विधायकों का औसत चुनावी खर्च 14.88 लाख रुपये है। यह चुनावी खर्च की सीमा का 37.2 प्रतिशत है। कांग्रेस के दो विधायकों का औसत चुनावी खर्च 22.66 लाख रुपये रहा है। बसपा के एक मात्र विधायक ने 9.43 लाख रुपये खर्च किए हैं।

387 विधायकों ने की घोषणा : लगभग 387 विधायकों ने घोषणा की है कि उन्होंने प्रचार वाहनों पर धनराशि खर्च की है जबकि छह विधायकों ने बताया कि उन्होंने प्रचार वाहनों पर पैसा खर्च नहीं किया है। रिपोर्ट के मुताबिक 254 विधायकों ने घोषणा की है कि उन्होंने इलेक्ट्रानिक एवं प्रिंट मीडिया के माध्यम से प्रचार पर धन खर्च किया है। 139 विधायकों ने इलेक्ट्रानिक एवं प्रिंट मीडिया के जरिए प्रचार में कोई धनराशि खर्च नहीं की है।

इन तीनों विधायकों ने किया सबसे अधिक खर्च

जय कुमार सिंह जैकी-बिंदकी-अपना दल(एस)-35.99 लाख रमेश-शाहगंज-निषाद पार्टी-35.97 लाख सुशील सिंह-सैयदराजा-भाजपा- 35.78 लाख

इन तीन विधायकों ने किया सबसे कम खर्च हिमांशु यादव-शेखूपुर-सपा-1.02 लाख तसलीम अहमद-नजीबाबाद-सपा-1.76 लाख नादिरा सुल्तान-पटियाली-सपा-3.82 लाख  

chat bot
आपका साथी