सोनू सिंह हत्याकांड: पुलिस और बदमाशों के बीच चली कई राउंड फायरिंग, दो गिरफ्तार एक फरार

अमेठी के गौरीगंज शहर में सोनू सिंह हत्याकांड के आरोपित और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़। फायरिंग में घायल हुए बदमाश और सिपाही।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Sat, 16 Nov 2019 10:52 AM (IST) Updated:Sat, 16 Nov 2019 04:58 PM (IST)
सोनू सिंह हत्याकांड: पुलिस और बदमाशों के बीच चली कई राउंड फायरिंग, दो गिरफ्तार एक फरार
सोनू सिंह हत्याकांड: पुलिस और बदमाशों के बीच चली कई राउंड फायरिंग, दो गिरफ्तार एक फरार

अमेठी, जेएनएन। गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के जवाहर नवोदय विद्यालय के पास शुक्रवार की देर रात पुलिस टीम व बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में एक सिपाही व बदमाश दोनों को गोली लगी है। इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। वहीं एक बदमाश मौका पाकर फरार हो गया। 

यह है मामला 

बीते मंगलवार की देर शाम गौरीगंज शहर के मुसाफिरखाना रोड स्थित नहर के पास विशुनदासपुर गांव निवासी विजय सिंह उर्फ सोनू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना में दो चंद्रशेखर केसरवानी व शुभम सिंह के साथ तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने शुभम को जहां घटना के दूसरे दिन गिरफ्तार कर लिया था। वहीं अन्य की तलाश की जा रही थी। शुक्रवार को गौरीगंज कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम को मुख्य आरोपित चंद्रशेखर केसरवानी के क्षेत्र में होने की सूचना मिली। टीम सैठा रोड पर जवाहर नवोदय विद्यालय के पास पहुंची कि बाइक सवार दो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस टीम ने भी फायरिंग की। सूत्रों के अनुसार दोनों तरफ से आठ राउंड फायरिंग हुई। इस दौरान एक गोली गौरीगंज कोतवाली में तैनात सिपाही राजेश यादव को गोली लगी। वहीं दूसरी तरफ चंद्रशेखर केसरवानी को एक गोली लगी। इसी बीच बाइक सवार दूसरा बदमाश मौके से फरार हो गया।

पुलिस दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चंद्रशेखर को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। अस्पताल में फोर्स तैनात है। एएसपी दयाराम सरोज से बदमाश व सिपाही के घायल होने की पुष्टि की है। 

chat bot
आपका साथी