लखनऊ में 10 हजार लड़कियों की फोटो अश्‍लील साइट पर अपलोड करने वाला गिरफ्तार, 8वीं फेल ने YouTube पर सीखा था ये सब

लखनऊ के पीजीआइ थानाक्षेत्र का मामला। पीजीआइ पुलिस व साइबर क्राइम सेल ने शातिर जालसाल को दबोचा। लड़की बनकर युवतियों को फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भेजता था फ्रेंड रिक्वेस्ट। फिर आइडी हैककर चुराता था व्यक्तिगत चैटिंग और फोटो। लड़कियों की फोटो अश्‍लील वेबसाइट पर पोस्‍ट कर भेजता था लिंक।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Wed, 27 Jan 2021 08:48 PM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 05:19 AM (IST)
लखनऊ में 10 हजार लड़कियों की फोटो अश्‍लील साइट पर अपलोड करने वाला गिरफ्तार, 8वीं फेल ने YouTube पर सीखा था ये सब
लखनऊ के पीजीआइ थानाक्षेत्र का मामला। आरोपित के लैपटॉप से 10 हजार लड़कियों की अश्लील फोटो बरामद।

लखनऊ, जेएनएन। राजधानी लखनऊ की पीजीआइ पुलिस व साइबर क्राइम सेल ने बुधवार को एक शातिर साइबर जालसाज को दबोचा। आठवीं फेल शातिर लड़की बनकर इंटरनेट मीडिया (फेसबुक और इंस्टाग्राम) पर पहले लड़कियों व महि‍लाओं से दोस्‍ती करता। फिर उनकी आइ-डी हैककर लेता। इसके बाद उनकी व्यक्तिगत फोटो चैटिंग से निकालकर नेकेड फोटो के साथ एडिट कर अश्लील साइट पर अपलोड कर देता। लड़कियों को लिंक भेजकर फोटो हटवाने के नाम पर मोटी रकम ऐंठता था। शातिर के पास से 10 हजार लड़कियों की अश्लील फोटो... 

डीसीपी क्राइम पीके तिवारी ने बताया कि शातिर जालसाज विनीत मिश्रा के लैपटॉप से 10 हजार लड़कियों का डाटा मिला है। जिनकी व्यक्तिगत अश्लील फोटो उसने अपने पास सेव कर रखी थी। उन्होंने बताया कि एक युवती ने बीते दिनों पीजीआइ थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद सर्विलांस और साइबर सेल की मदद से आरोपित के बारे में जानकारी जुटाकर उसे गिरफ्तार किया गया। विनीत, लड़कियों से सिर्फ चैटिंग के माध्यम से ही बात करता था।

लड़की बनकर लड़कियों से दोस्‍ती, फि‍र हैक की आइडी: साइबर क्राइम सेल के एक्सपर्ट शरीफ खान और अजय प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार जालसाज विनीत मूल रूप से शाहजहांपुर मस्जिदगंज चौक का रहने वाला है। वह लड़की बनकर लड़कियों और महिलाओं को इटरनेट मीडिया (फेसबुक और इंस्टाग्राम) पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर दोस्ती करता था। इसके बाद उनसे बातचीत करने लगता था। धीरे-धीरे फ्रेंडली होते ही वाट्सएप नंबर मांगता। इसके बाद उन्हें एक लिंक भेजता था। जैसी ही युवतियां व महिलाएं उस लिंक को खोलती तो उनकी आइडी का ऐक्सेस शातिर विनीत के पास पहुंच जाता। इस तरह से आरोपि‍त उनकी आइडी हैक कर लेता था। 

लड़कियों की व्यक्तिगत फोटो अश्लील साइट पर अपलोड: इंस्पेक्टर रमेश चंद्र पांडेय ने बताया कि लड़कियां व महिलाएं जब अपने दोस्तों (ब्वाय फ्रेंड) से व्यक्तिगत चैट करती अथवा व्यक्तिगत फोटो का आदन-प्रदान करतीं तो उनकी वह स्क्रीन शॉट लेकर अपने पास रख लेता था। फिर 15-20 दिन बाद लड़कियों को एक लिंक भेजता था। लिंक ओपन करते ही लड़कियां अपनी फोटो अश्लील साइट पर देख दंग रह जाती थीं। 

अश्लील साइट से हटवानी है फोटो तो ट्रांसफर करें रकम: शातिर लड़कियों से कहता था कि आपकी फोटो अश्लील साइट पर है। उसका एक अच्छा जुगाड़ है, जिसके माध्यम से वह फोटो हटवा सकता है। हटाने के लिए आपको रुपये देने होंगे। चूंकि शातिर लड़की बनकर लड़कियों व महिलाओं से चैटिंग पर बात करता था तो वह आसानी से विश्वास कर लेती थीं। इसके बाद पेटीएम और बैंक खाते में मोटी रकम मंगवा लेता था। डर के कारण लड़कियां व महिलाएं अपने घरवालों को भी नहीं बताती थीं।

8वीं फेल ने यूट्यूब से सीखी थी हैकिंग: गिरफ्तारी की टीम में शामिल कांस्टेबल गोविंद सिंह ने बताया कि विनीत कक्षा आठ फेल है। उसने यूट्यूब से आइडी हैक करना सीखा था।

chat bot
आपका साथी