यूपी में 74 आइएएस अफसरों का तबादला, एसपी गोयल सीएम के प्रमुख सचिव

उत्तर प्रदेश शासन ने विधानसभा सत्र समाप्त होते ही आज 74 आइएएस अफसरों का तबादला कर दिया। इसमें गृह, ऊर्जा और शिक्षा समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर नई तैनाती की गई है।

By Nawal MishraEdited By: Publish:Fri, 19 May 2017 10:13 PM (IST) Updated:Sat, 20 May 2017 10:12 AM (IST)
यूपी में 74 आइएएस अफसरों का तबादला, एसपी गोयल सीएम के प्रमुख सचिव
यूपी में 74 आइएएस अफसरों का तबादला, एसपी गोयल सीएम के प्रमुख सचिव

लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश शासन ने विधानसभा सत्र समाप्त होते ही 74 आइएएस अफसरों का तबादला कर दिया। इस तबादले में शासन में गृह, ऊर्जा, माध्यमिक और उच्च शिक्षा समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर नई तैनाती की गई है।

केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे एसपी गोयल को प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री बनाया गया है, जबकि आलोक कुमार प्रथम को ऊर्जा विभाग सौंपा गया है। अरविन्द कुमार को प्रमुख सचिव, गृह बनाया गया है। जबकि करीब ढाई वर्ष से प्रमुख सचिव गृह रहे देबाशीष पंडा को निवेश आयुक्त और मुख्य कार्यपालक अधिकारी, ग्रेटर नोएडा का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। इसके अलावा 11 जिलों जौनपुर, कौशांबी, गोंडा, औरैया, फैजाबाद, ललितपुर, चित्रकूट, आजमगढ़, बलिया, सुलतानपुर और अंबेडकरनगर के डीएम समेत कई सीडीओ और विकास प्राधिकरणों के उपाध्यक्ष बदले गए हैं। 

यह भी पढ़ें: उछल कूद मचा रहे अपराधी जिस भाषा में समझेंगे समझाएंगेः योगी 

नाम - वर्तमान - नवीन तैनाती 

1. चंद्रप्रकाश - सदस्य राजस्व परिषद, लखनऊ - कृषि उत्पादन आयुक्त। 

2. शशि प्रकाश गोयल - प्रतीक्षारत - प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री, नागरिक उड्डयन, राज्य संपत्ति, प्रोटोकाल। 

3. कुमार कमलेश - प्रमुख सचिव, सामान्य प्रशासन, होमगार्ड, उप्र पुनर्गठन, नगर विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन - प्रमुख सचिव, सामान्य प्रशासन, उप्र पुनर्गठन के पद से अवमुक्त। नगर विकास, नगरीय रोजगार, होमगार्ड विभाग यथावत। 

4. जितेन्द्र कुमार - प्रमुख सचिव, माध्यमिक व उच्च शिक्षा - प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन, उप्र पुनर्गठन समन्वय एवं भाषा। 

5. संजय अग्रवाल - अपर मुख्य सचिव, ऊर्जा, अध्यक्ष उप्र पावर कारपोरेशन, उप्र राज्य विद्युत उत्पादन एवं पारेषण निगम व जल विद्युत निगम - अपर मुख्य सचिव माध्यमिक व उच्च शिक्षा। 

6. आलोक कुमार प्रथम - प्रतीक्षारत - प्रमुख सचिव, ऊर्जा व अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग, अध्यक्ष उप्र पावर कारपोरेशन लिमिटेड, राज्य विद्युत उत्पादन एवं पारेषण निगम व जल विद्युत निगम। 

7. सदाकांत - अपर मुख्य सचिव आवास, शहरी नियोजन, भाषा तथा लोक निर्माण - आवास, शहरी नियोजन तथा भाषा से अवमुक्त। 

8. मुकुल सिंघल - प्रमुख सचिव, हथकरघा, वस्त्रोद्योग, नियोजन, कार्यक्रम कार्यान्वयन, रेशम, महानिदेशक राज्य नियोजन - वर्तमान पद के साथ प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन का अतिरिक्त कार्यभार। 

9. अमित मोहन प्रसाद - निवेश आयुक्त, उप्र, नई दिल्ली एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी, नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा तथा प्रबंध निदेशक नोएडा, मेट्रो कारपोरेशन, गौतमबुद्धनगर - निवेश आयुक्त तथा मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा के पद से अवमुक्त। शेष यथावत। 

10. देबाशीष पंडा - प्रमुख सचिव गृह गोपन, वीजा, पासपोर्ट, कारागार, सतर्कता, अपर स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली- निवेश आयुक्त उप्र, नई दिल्ली के पद पर तैनात करते हुए मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा का अतिरिक्त प्रभार। 

11. अरविन्द कुमार - प्रमुख सचिव, राजस्व एवं राहत आयुक्त तथा चकबंदी आयुक्त - प्रमुख सचिव, गृह, गोपन, बीजा, पासपोर्ट, कारागार तथा सतर्कता। 

12. डॉ. रजनीश दुबे - प्रमुख सचिव, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन - प्रमुख सचिव राजस्व एवं राहत आयुक्त तथा चकबंदी आयुक्त। 

13. दीपक त्रिवेदी - अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास व आबकारी - अपर मुख्य सचिव, ग्राम्य विकास के पद से कार्यमुक्त। आबकारी विभाग के साथ अपर मुख्य सचिव सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन के पद पर तैनात। 

14. एनएस रवि - अपर मुख्य सचिव, सचिवालय प्रशासन तथा महानिदेशक दीनदयाल उपाध्याय, राज्य ग्रामीण विकास संस्थान - अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास। 

15. महेश कुमार गुप्ता - प्रमुख सचिव, पिछड़ा वर्ग कल्याण, दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग- वर्तमान पद के साथ प्रमुख सचिव सचिवालय प्रशासन का प्रभार। 

16. सुधीर गर्ग - प्रमुख सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण - वर्तमान पद के साथ प्रमुख सचिव वित्त का अतिरिक्त कार्यभार। 

तस्वीरों में देखें-यूपी की राजधानी में योगी का एक्शन 

17. अजय कुमार सिंह प्रथम - सचिव बेसिक शिक्षा - सचिव खादी व ग्रामोद्योग। 

18. नीना शर्मा - आयुक्त ग्राम्य विकास विभाग - सचिव नियोजन । 

19. पार्थ सारथी सेन शर्मा - सचिव, अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत - आयुक्त ग्राम्य विकास विभाग। 

20. संतोष कुमार यादव - प्रतीक्षारत - सचिव महिला कल्याण। 

21. डॉ. हरिओम - प्रतीक्षारत - सचिव सामान्य प्रशासन। 

22. दीपक अग्रवाल - प्रतीक्षारत - सचिव, राजस्व विभाग। 

23. रुद्र प्रताप सिंह - प्रतीक्षारत - विशेष सचिव, सूक्ष्म, लघु उद्यम व निर्यात प्रोत्साहन। 

24. डॉ. बलकार सिंह - डीएम जौनपुर - विशेष सचिव, भूतत्व खनिकर्म, निदेशक भूतत्व व खनिकर्म। 

25. सर्वज्ञ राम मिश्रा - विशेष सचिव पर्यटन एवं प्रबंध निदेशक राज्य पर्यटन विकास निगम - डीएम जौनपुर। 

26. अखंड प्रताप सिंह - डीएम कौशांबी - विशेष सचिव, पर्यटन एव एमडी राज्य पर्यटन विकास निगम। 

27. मनीष कुमार वर्मा - अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा, गौतमबुद्धनगर - जिलाधिकारी कौशांबी। 

28. रणवीर प्रसाद - आयुक्त एवं निदेशक हथकरघा, एमडी केस्को, यूपीएसआइडीसी, उप्र लघु उद्योग व आयुक्त एवं निदेशक उद्योग, कानपुर नगर - आयुक्त एवं निदेशक हथकरघा, एमडी केस्को से अवमुक्त। शेष यथावत।

29. पीके महान्ति - मंडलायुक्त कानपुर एवं श्रमायुक्त उप्र, एमडी, उप्र वित्त विकास निगम, कानपुर - वर्तमान पद के साथ आयुक्त निदेशक हथकरघा व वस्त्रोद्योग का अतिरिक्त प्रभार। 

30. आशुतोष निरंजन - डीएम गोंडा - एमडी केस्को व उप्र लघु उद्योग निगम।

31. जेबी सिंह - परियोजना प्रशासक, ग्रेटर शारदा सहायक, समादेश क्षेत्र प्राधिकारी व सचिव राज्य बालक अधिकार संरक्षण आयोग - डीएम गोंडा। 

32. के बालाजी - डीएम औरैया - परियोजना प्रशासक, ग्रेटर शारदा सहायक, समादेश क्षेत्र प्राधिकारी, उप्र।

33. जयप्रकाश सागर - विशेष सचिव,राजस्व - डीएम औरैया। 

34. विवेक - डीएम फैजाबाद - विशेष सचिव, गृह। 

35. संतोष कुमार राय - विशेष सचिव, भूतत्व खनिकर्म - डीएम फैजाबाद। 

36. चंद्रविजय सिंह - स्थानांतरणाधीन विशेष सचिव पर्यटन - सीडीओ गाजीपुर। 

37. डॉ. रुपेश कुमार - डीएम ललितपुर - विशेष सचिव एवं निदेशक पर्यावरण। 

38. मानवेन्द्र सिंह - अपर आयुक्त चित्रकूट मंडल - डीएम ललितपुर। 

39. डॉ. अनिल कुमार - विशेष सचिव, अवस्थापना, औद्योगिक विकास तथा एनआरआइ विभाग, संयुक्त प्रबंध निदेशक पिकप तथा संयुक्त अधिशासी निदेशक उद्योग बंधु - निदेशक भूमि अध्याप्ति राजस्व परिषद। 

40. मोनिका रानी - डीएम चित्रकूट -  विशेष सचिव, अवस्थापना, औद्योगिक विकास तथा एनआरआइ विभाग, संयुक्त प्रबंध निदेशक पिकप तथा संयुक्त अधिशासी निदेशक उद्योग बंधु। 

41. शिवाकांत द्विवेदी - विशेष सचिव प्राविधिक शिक्षा - डीएम चित्रकूट। 

42. सुहास एल वाई - डीएम आजमगढ़ - विशेष सचिव आबकारी। 

43. चंद्रभूषण सिंह - अपर आयुक्त आबकारी - डीएम आजमगढ़। 

44. दिव्य प्रकाश गिरी - सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद, इलाहाबाद - अपर आयुक्त आबकारी, इलाहाबाद। 

45. के विजयेंन्द्र पांडियन - एमडी, अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम - उपाध्यक्ष, कानपुर विकास प्राधिकरण। 

यह भी पढ़ें: योगी के आगमन से पहले कानून-व्यवस्था को चुनौती दे रहे छह देशी बम

46. गोविंद राजू एनएस - डीएम बलिया - विशेष सचिव, ग्राम्य विकास एवं निदेशक सोशल आडिट। 

47. सुरेन्द्र विक्रम - विशेष सचिव आइटी इलेक्ट्रानिक - डीएम बलिया। 

48. भानु चंद्र गोस्वामी - विशेष सचिव, नियोजन - उपाध्यक्ष इलाहाबाद विकास प्राधिकरण। 

49. एस राजलिंगम - डीएम सुल्तानपुर - विशेष सचिव, वाणिज्य व मनोरंजन कर। 

50. हरेन्द्र वीर सिंह - विशेष सचिव वाणिज्य व मनोरंजन कर - डीएम सुलतानपुर। 

51. वैभव श्रीवास्तव - डीएम अंबेडकरनगर - विशेष सचिव, अल्पसंख्यक कल्याण। 

52. अखिलेश सिंह - अपर आवास आयुक्त, लखनऊ - डीएम अंबेडकरनगर। 

53. अजय यादव - उपाध्यक्ष, आगरा विकास प्राधिकरण - विशेष सचिव नियोजन। 

54. गया प्रसाद - अपर आयुक्त मेेरठ मंडल - उपाध्यक्ष हापुड़-पिलखुआ विकास प्राधिकरण। 

55. यशु रुस्तगी - सीडीओ शामली - सीडीओ मथुरा। 

56. रवीश गुप्ता - सीडीओ बलरामपुर -सीडीओ फैजाबाद। 

57. ए दिनेश कुमार - सीडीओ चित्रकूट - सीडीओ झांसी। 

58. अभिषेक सिंह - सीडीओ अमरोहा - सीडीओ आजमगढ़। 

59. डॉ. अरिंदम भटटाचार्य - विशेष सचिव, चिकित्सा शिक्षा व अपर निदेशक एसजीपीजीआइ - विशेष सचिव, चिकित्सा शिक्षा से अवमुक्त।

60. मनोज मिश्र - सचिव, संस्कृति व निदेशक संस्कृति - निदेशक संस्कृति के प्रभार से अवमुक्त। 

61. हीरालाल - एमडी यूपी डेस्को - विशेष सचिव व अपर निदेशक संस्कृति। 

62. प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव - विशेष सचिव सिंचाई - एमडी यूपी डेस्को। 

63. धीरज कुमार - प्रतीक्षारत - निदेशक, राज्य कृषि उत्पादन मंडी। 

64. अमृत त्रिपाठी - विशेष सचिव राष्ट्रीय एकीकृत - विशेष सचिव वित्त। 

65. अब्दुल समद - नगर आयुक्त नगर निगम गाजियाबाद - निदेशक मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण। 

66. शारदा सिंह - विशेष सचिव, चिकित्सा शिक्षा एवं अपर निदेशक प्रशासन - विशेष सचिव, आयुष। 

67. शमीम अहमद खान - विशेष सचिव, चिकित्सा शिक्षा - अपर निदेशक प्रशासन, चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण निदेशालय का भी पद। 

68. सुरेश कुमार सिंह - मुख्य कार्यपालक अधिकारी  उप्र ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण - एमडी, सहकारी चीनी मिल संघ। 

69. सुदेश कुमार ओझा - निदेशक सूचना व जनसंपर्क - मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण। 

70. राहुल पाण्डेय - संयुक्त मजिस्टे्रट संतकबीरनगर - संयुक्त मजिस्टे्रट गोरखपुर। 

71. कृतिका ज्योत्सना - संयुक्त मजिस्टे्रट संतकबीरनगर - संयुक्त मजिस्टे्रट गोरखपुर। 

72. नेहा प्रकाश - सीडीओ अंबेडकरनगर - विशेष सचिव, सिंचाई जल संसाधन व परती भूमि। 

73. मृत्युंजय कुमार नारायण - सचिव, मुख्यमंत्री, राज्य संपत्ति, नागरिक उड्डयन विभाग - सचिव राज्य संपत्ति व नागरिक उड्डयन से अवमुक्त। सीएम के सचिव बने रहेंगे। 

74. प्रमोद कुमार - अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं विशेष सचिव निर्वाचन - उपाध्यक्ष आगरा विकास प्राधिकरण। 

यह भी पढ़ें: योगी की चेतावनीः अपराधियों को ठेकेदारी कराने वालों की खैर नहीं 

chat bot
आपका साथी