नमो भारत के संचालन में हुआ बदलाव, इन स्टेशनों के बीच नहीं चलेगी ट्रेन; जानें क्या है कारण
मुरादनगर मोदीनगर साउथ और मोदीनगर नार्थ के बीच नमो भारत ट्रेन की सेवा उपलब्ध नहीं रहेगी। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि सिस्टम अपग्रेडेशन के कारण नमो भारत ट्रेन को रविवार को सिर्फ साहिबाबाद से दुहाई डिपाे के बीच चलाया जाएगा। सोमवार से ट्रेन की सेवाएं साहिबाबाद से मोदीनगर नार्थ तक पहले की तरह सुचारू रहेंगी।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। नमो भारत ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए रविवार को ट्रेन की सेवाएं साहिबाबाद से सिर्फ दुहाई डिपो के बीच उपलब्ध रहेगी। मुरादनगर, मोदीनगर साउथ और मोदीनगर नार्थ के बीच नमो भारत ट्रेन की सेवा उपलब्ध नहीं रहेगी।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि सिस्टम अपग्रेडेशन के कारण नमो भारत ट्रेन को रविवार को सिर्फ साहिबाबाद से दुहाई डिपाे के बीच चलाया जाएगा। सोमवार से ट्रेन की सेवाएं साहिबाबाद से मोदीनगर नार्थ तक पहले की तरह सुचारू रहेंगी।