Indian Railway Action: बिना टिकट सफर कर रहे थे पांच लाख यात्री, वसूला 26 करोड़ जुर्माना Lucknow News

पांच महीने तक लगातार चलाया टिकट जांच अभियान। राजस्व में हुई 22.89 प्रतिशत वृद्घि डीआरएम ने दी बधाई।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Fri, 06 Sep 2019 07:52 AM (IST) Updated:Fri, 06 Sep 2019 09:14 AM (IST)
Indian Railway Action: बिना टिकट सफर कर रहे थे पांच लाख यात्री, वसूला 26 करोड़ जुर्माना Lucknow News
Indian Railway Action: बिना टिकट सफर कर रहे थे पांच लाख यात्री, वसूला 26 करोड़ जुर्माना Lucknow News

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने बेटिकट यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की है। पांच महीने तक  चले अभियान में पांच लाख बेटिकट यात्रियों से जुर्माने के रूप में 26 करोड़ रुपये वसूले गए। 

उत्तर रेलवे के डीआरएम संजय त्रिपाठी के निर्देश पर सीनियर डीसीएम जगतोष शुक्ल ने ऑपरेशन चक्रव्यूह की कमान संभाली और सहायक मंडल प्रबंधक एसएस यादव ने तय लक्ष्य को पूरा करने में टीम का सहयोग दिया। लखनऊ मंडल की शायद ही कोई ट्रेन बची हो, जिसमें छापेमारी न की गई हो। एसीएम एसएस यादव ने बताया कि अप्रैल से अगस्त तक बिना टिकट, अनियमित यात्रा, बिना बुक सामान एवं गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई की गई। इसमें कुल 5,05,652 यात्रियों से 26.71 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला गया। गत वर्ष की तुलना में लगभग 22.89 प्रतिशत वृद्घि दर्ज की गई है। वहीं डीआरएम संजय त्रिपाठी ने टीम की प्रशंसा की है। 

महिला कर्मियों को लेकर हुई सभा 

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को एडीआरएम डॉ. वीणा कुमारी वर्मा की अध्यक्षता में काम केदौरान महिलाओं को पेश आने वाली समस्याओं को लेकर एक सभा आयोजित की गई। एडीआरएम डॉ. वीणा वर्मा ने कहा कि कार्यालय में कार्य के दौरान आने वाली समस्याओं के निराकरण को लेकर प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। साथ ही महिलाकर्मियों के लिए अनुकूल, स्वस्थ व सुरक्षित  वातावरण का निर्माण लगातार किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीआरएम संजय त्रिपाठी ने महिला कर्मियों के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिलाएं समस्याओं को लेकर बिना हिचक संपर्क कर सकती हैं। 

chat bot
आपका साथी