प्रदेश मे बनेगे 18 मॉडल बस स्टेशन

परिवहन निगम बहुत जल्द लखनऊ के गोमतीनगर समेत कई अन्य जिलो मे 18 मॉडल बस स्टेशन बनाएगा। इनमे से तीन आगरा मे बनाये जाएंगे।

By Edited By: Publish:Sun, 04 Feb 2018 06:30 PM (IST) Updated:Wed, 07 Feb 2018 10:10 AM (IST)
प्रदेश मे बनेगे 18 मॉडल बस स्टेशन
प्रदेश मे बनेगे 18 मॉडल बस स्टेशन
-लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, आगरा, मथुरा, इलाहाबाद समेत 14 जिलो मे बनाए जाएंगे बस अड्डे नीरज मिश्र, लखनऊ : परिवहन निगम बहुत जल्द लखनऊ के गोमतीनगर समेत कई अन्य जिलो मे 18 मॉडल बस स्टेशन बनाएगा। इनमे से तीन आगरा मे बनाये जाएंगे। तकरीबन 14 जिलो मे इन्हें तैयार किया जाना है। पीपीपी मॉडल से बनाए जाने वाले इन बस स्टेशन मे मॉल, मल्टीप्लेक्स, शॉप के अलावा बडे़ शोरूम भी बनाए जाएंगे। इसके पीछे मंशा है कि यात्री को बस स्टेशन पर ही सबकुछ उपलब्ध कराया जा सके। गोमतीनगर का विभूतिखंड, कानपुर सेट्रल (झकरकट्टी) वाराणसी कैट, सिविल लाइंस इलाहाबाद, बरेली सेटेलाइट, रसूलाबाद अलीगढ़, मथुरा ओल्ड, बुलंदशहर, कौशाबी, गाजियाबाद, मेरठ का भैसाली और सोहराबगेट, रायबरेली, फैजाबाद, गोरखपुर और आगरा प्रमुख रूप से है। प्रधान प्रबंधक अनघ मिश्र के मुताबिक आगरा के तीन अड्डे मॉडल बस स्टेशनो के रूप मे बनाए जाएंगे। इनमे प्रमुख रूप से आगरा फोर्ट, ईदगाह और ट्रांसपोर्ट नगर के बस स्टेशन होगे। इसके निर्माण को लेकर हरी झंडी मिल गयी है। अपर प्रबंध निदेशक भवानी सिंह खंगारौत के साथ गुजरात से लौटी अफसरो की टीम ने इस सिलसिले मे बैठक कर उच्चाधिकारियो को अपनी पूरी रिपोर्ट सौप दी है। मेट्रो के काम मे तेजी देख इस दिशा मे जल्द ही कार्रवाई आगे बढ़ने के आसार है। 36000 वर्गमीटर मे बनेगा गोमतीनगर का बस अड्डा गोमतीनगर विभूतिखंड स्थित डिपो की खाली पड़ी 36000 वर्ग मीटर जमीन पर पीपीपी के माध्यम से बस स्टेशन बनवाया जाएगा। यात्रियो को यहां पर सभी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएगी। होगी यह सुविधाएं इन बस स्टेशनो पर एसी वेटिंग हॉल, कैटीन, पार्किंग, बिजनेस सेटर, विभिन्न उत्पादो के शोरूम, ब्रांडेड आइटम की दुकाने आदि कई चीजे उपलब्ध होंगी। इन बस अड्डो पर पे-एंड-यूज आधारित व्यवस्था के तहत यात्रियो को उच्च स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। -- परिवहन निगम ने अपने 18 महत्वपूर्ण बस स्टेशनो को मॉडल बस स्टेशन के रूप मे चयनित किया है। पीपीपी व्यवस्था के तहत इन्हे बनवाया जायेगा। प्रयास होगा कि यहां पर विश्र्व स्तरीय सुविधाएं यात्रियो को उपलब्ध हो। पी. गुरुप्रसाद, प्रबंध निदेशक परिवहन निगम
chat bot
आपका साथी