सुरक्षा चुनौतियों से निपटने को तैयार रहे सेना

लखनऊ : थल सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने वर्तमान परिवेश में सुरक्षा संबंधी चुनौतियों से निपटने के लिए

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Mar 2017 09:16 PM (IST) Updated:Fri, 24 Mar 2017 09:16 PM (IST)
सुरक्षा चुनौतियों से निपटने को तैयार रहे सेना
सुरक्षा चुनौतियों से निपटने को तैयार रहे सेना

लखनऊ : थल सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने वर्तमान परिवेश में सुरक्षा संबंधी चुनौतियों से निपटने के लिए सेना को हर समय तैयार रहने का आह्वान किया। सेनाध्यक्ष ने पिछले दिनों सोशल मीडिया पर आई शिकायतों का नाम लिए बिना कहा कि संगठन के वातावरण को नैतिक रूप से बल प्रदान करने और उच्च सैन्य परंपराओं को कायम रखने की जरूरत है। वह दो दिवसीय दौरे के अंतिम दिन मध्य कमान मुख्यालय में सैन्य अधिकारियों से रूबरू हो रहे थे।

पहली बार लखनऊ दौरे पर आए सेनाध्यक्ष शुक्रवार को मध्य कमान मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने यहां मध्य कमान सेनाध्यक्ष ले. जनरल बलवंत सिंह नेगी से सैन्य अभियानों की जानकारी ली। सेनाध्यक्ष ने वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के लिए सूर्या कमान की ओर से किये जा रहे प्रयासों एवं उठाए गए प्रभावी कदमों पर संतोष व्यक्त किया। इससे पहले सेनाध्यक्ष 11 गोरखा राइफल्स रेजीमेंटल सेंटर के संग्रहालय गए जहां उन्होंने संग्रहालय के जीर्णोद्धार एवं उच्चीकरण की योजनाओं की जानकारी हासिल की। सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर पंकज सिंह के साथ शिंगो बटालियन का दौरा किया। यहां जलपान के दौरान उन्होंने सेना के अधिकारियों और जवानों के साथ कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की। वहीं सेनाध्यक्ष की पत्‍‌नी और सेना पत्‍‌नी कल्याण संघ की अध्यक्ष मधुलिका रावत ने छावनी स्थित आशा स्कूल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर मधुलिका रावत ने विश्वास परियोजना का लोकार्पण किया। इस परियोजना के तहत कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र के माध्यम से सेवारत जवान और पूर्व सैनिकों, आश्रितों और विशेष बच्चों का पुनर्वास करना है। मधुलिका रावत स्टेशन की महिलाओं, वीर नारियों से भी रूबरू हुई। दोपहर बाद सेनाध्यक्ष के साथ वह नई दिल्ली वापस लौट गई।

chat bot
आपका साथी