यूपी में प्रशासनिक फेरबदल, कानपुर SSP समेत 14 IPS अफसरों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट...

उत्तर प्रदेश के पुलिस महकमे में तबादले का सिलसिला जारी है। यूपी सरकार ने सोमवार रात 14 आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Tue, 16 Jun 2020 01:43 AM (IST) Updated:Tue, 16 Jun 2020 07:18 AM (IST)
यूपी में प्रशासनिक फेरबदल, कानपुर SSP समेत 14 IPS अफसरों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट...
यूपी में प्रशासनिक फेरबदल, कानपुर SSP समेत 14 IPS अफसरों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट...

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के पुलिस महकमे में तबादले का सिलसिला जारी है। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को देर रात भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 14 अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। नौ जिलों की कमान भी बदली गई है। इनमें डीआइजी के पद पर पदोन्नति पा चुके एसएसपी कानपुर नगर और एसपी सीतापुर भी शामिल हैं।

इसी प्रकार से कानपुर के एसएसपी अनंत देव का पदोन्नति के बाद डीआइजी एसटीएफ के पद पर तैनाती दी गई है। लंबे समय के बाद एसटीएफ में डीआइजी की तैनाती की गई है। ऐसे ही एसपी सीतापुर रहे एलआर कुमार को डीआइजी के पद पर पदोन्नति के बाद सतर्कता अधिष्ठान भेजा गया है। इससे पूर्व शासन ने रविवार रात सात आइपीएस अधिकारियों का तबादला किया था।

नाम : वर्तमान तैनाती : नवीन तैनाती 1. अनंत देव : डीआइजी/एसएसपी कानपुर नगर : डीआइजी एसटीएफ, लखनऊ। 2. दिनेश कुमार पी : एसएसपी सहारनपुर : एसएसपी कानपुर नगर। 3. एस चनप्पा : एसपी शाहजांहपुर : एसएसपी सहारनपुर। 4. एस आनन्द : एसपी अपराध, डीजीपी मुख्यालय लखनऊ : एसपी शाहजहांपुर। 5. आरपी सिंह : एसपी एसटीएफ लखनऊ : एसपी सीतापुर। 6. एलआर कुमार : डीआइजी/एसपी सीतापुर : डीआइजी सतर्कता अधिष्ठान, लखनऊ। 7. विक्रांत वीर : एसपी उन्नाव : एसपी हाथरस। 8. गौरव बंसवाल : एसपी हाथरस : एसपी अपराध, डीजीपी मुख्यालय लखनऊ। 9. सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज : एसएसपी प्रयागराज : प्रतीक्षारत। 10. अभिषेक दीक्षित : एसएसपी पीलीभीत : एसएसपी प्रयागराज। 11. रोहन पी कनय : एसपी साइबर क्राइम, लखनऊ : एसपी उन्नाव। 12. जय प्रकाश : एसपी सीबीसीआइडी, लखनऊ : एसपी पालीभीत। 13. अजय कुमार सिंह : एसपी, डीजीपी मुख्यालय लखनऊ : एसपी बागपत। 14. प्रताप गोपेंद्र यादव : एसपी बागपत : एसपी डीजीपी मुख्यालय लखनऊ।

chat bot
आपका साथी