उत्तर प्रदेश में 111 पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला, डीजीपी मुख्यालय ने जारी की सूची...

उत्तर प्रदेश में एक जिले में तीन वर्ष या उससे अधिक समय से जमे पुलिस अधिकारियों को इधर से उधर करने का सिलसिला शुरू हो गया है।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 09:30 PM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 09:52 AM (IST)
उत्तर प्रदेश में 111 पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला, डीजीपी मुख्यालय ने जारी की सूची...
उत्तर प्रदेश में 111 पुलिस उपाधीक्षकों का तबादला, डीजीपी मुख्यालय ने जारी की सूची...

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में एक जिले में तीन वर्ष या उससे अधिक समय से जमे पुलिस अधिकारियों को इधर से उधर करने का सिलसिला शुरू हो गया है। इस कड़ी में रविवार को 111 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले किए गए हैं। डीजीपी मुख्यालय ने तबादला सूची जारी कर दी है।

बीते दिनों लॉकडाउन के चलते तबादले नहीं किए जा सके थे। पुलिस विभाग में तबादलों पर रोक हटने के बाद 111 पुलिस उपाधीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदल दिए गए हैं। सूत्रों का कहना है कि इनमें कई डिप्टी एसपी के विरुद्ध गंभीर शिकायतें भी थीं, जिन्हें साइडलाइन किया गया है। माना जा रहा है कि जल्द अन्य पुलिस अधिकारियों व कर्मियों की तबादला सूची भी जारी हो सकती है।

chat bot
आपका साथी