इण्डस्ट्रियल एरिया में मिला अनधिकृत वर्कशॉप

ललितपुर ब्यूरो : जिलाधिकारी ने चंदेरा स्थित इण्डस्ट्रियल एरिया का औचक निरीक्षण किया। यहाँ चल रही औ

By Edited By: Publish:Sat, 20 Dec 2014 01:22 AM (IST) Updated:Sat, 20 Dec 2014 01:22 AM (IST)
इण्डस्ट्रियल एरिया में मिला अनधिकृत वर्कशॉप

ललितपुर ब्यूरो :

जिलाधिकारी ने चंदेरा स्थित इण्डस्ट्रियल एरिया का औचक निरीक्षण किया। यहाँ चल रही औद्योगिक इकाइयों के कार्य के विषय में जानकारी ली। निरीक्षण में नियम विरुद्ध तरीके से स्थापित एक वर्कशाप देखने को मिला। यहाँ औद्योगिक कार्य हेतु 68 प्लाण्ट आवण्टित है, जिनमें से 14 कार्यरत नहीं है। इन समस्त बंद इकाइयों को नोटिस जारी कर कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश दिये गये।

शहर की हद से बाहर चंदेरा में औद्योगिक इकाइयों के लिए आरक्षित क्षेत्र है। जिला प्रशासन व उद्योग केन्द्र द्वारा विभिन्न औद्योगिक इकाइयों को कार्य करने के लिए यहाँ पर 68 प्लाण्ट आवण्टित किये गये है। जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर के औचक निरीक्षण में 14 आवण्टित प्लाटों पर कार्य होता नहीं मिला। शुरूआत में ही खामियाँ देखने को मिली। औद्योगिक क्षेत्र के लिए प्रवेश करते ही महेन्द्रा सर्विस सेण्टर दिखाई दिया, जिस पर उद्योग विभाग के मुख्य प्रबन्धक ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में किसी भी प्रकार का सेवा कार्य नहीं खोला जा सकता। जिलाधिकारी ने इसे गैर-कानूनी करार देते हुए आवण्टन निरस्तीकरण का नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। प्लॉट सी-2 के पट्टा धारक द्वारा सड़क पर अवैध निर्माण किया पाया गया। ई-9 प्लाट पर आँशिक कार्य चल रहा था। ई-14 ने स्वरूप परिवर्तन किया हुआ था। ई-04 प्लाट पर कबाड़ा भरा हुआ था। ई-05 प्लाट पर उद्योग के बजाय मुर्गी पालन का कार्य चल रहा था। इन सभी पट्टा धारकों को नोटिस जारी करने के जिलाधिकारी द्वारा निर्देश जारी किये गये। इसके अलावा आवण्टित पट्टों पर पेड़ लगाने व साफ-सफाई कराने के निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सदर पूनम निगम व उद्योग विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी