ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक की मौत

By Edited By: Publish:Mon, 22 Sep 2014 01:00 AM (IST) Updated:Mon, 22 Sep 2014 01:00 AM (IST)
ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक की मौत

ललितपुर: थाना जाखलौन अन्तर्गत ग्राम जीरोंन के नजदीक रविवार की सुबह ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जीआरपी ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी।

जीरोंन रेलवे स्टेशन के नजदीक रविवार की सुबह पटरियों के किनारे एक युवक गम्भीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला। युवक के सिर व हाथ पैरों से लगातार खून बह रहा था। घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुँ चगयी थी। युवक की उम्र करीब 35 वर्ष आँकी गयी तथा वह नीले रग का जींस का पैंट व आसमानी रंग की टी-शर्ट पहने हुए था। युवक के पास से कोई ऐसी वस्तु बरामद नहीं हुयी, जिससे उसके नाम, पते की जानकारी हो सके। फिलहाल जीआरपी ने गम्भीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी। मौके पर पहुँची पुलिस ने उसका शव पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

chat bot
आपका साथी