कानून-गो को मिला प्रमाणपत्र सत्यापन का अधिकार

लखीमपुर : पूरे सूबे में विभिन्न मांगों को लेकर चल रही लेखपालों की हड़ताल से हो रही परेशानी को देखते ह

By Edited By: Publish:Fri, 31 Oct 2014 09:08 PM (IST) Updated:Fri, 31 Oct 2014 09:08 PM (IST)
कानून-गो को मिला प्रमाणपत्र सत्यापन का अधिकार

लखीमपुर : पूरे सूबे में विभिन्न मांगों को लेकर चल रही लेखपालों की हड़ताल से हो रही परेशानी को देखते हुये शासन ने प्रमाण-पत्र सत्यापन करने का अधिकार कानून-गो को सौंप दिया है। अब लेखपालों द्वारा सत्यापन किये जाने वाला कार्य कानून-गो करेंगे। कानून-गो की रिपोर्ट के बाद प्रमाणपत्र बन सकेगा। इस बाबत डीएम गौरव दयाल ने आवश्यक दिशा निर्देश दिये हैं। वहीं दूसरी तरफ लेखपालों ने 30 नवंबर तक हड़ताल पर रहने का संकेत दिया है।

गौरतलब है कि 14 अक्टूबर से विभिन्न मांगों को लेकर चल रही लेखपालों की हड़ताल से कार्य प्रभावित हुआ है, लेकिन सबसे अधिक परेशानी प्रमाणपत्र आवेदक को हो रही है। लेखपाल अन्य राज्यों की भांति वेतन दिये जाने, रिक्त पदों को भरने व आयोग द्वारा पदोन्नति के बाबत दिये गये आदेश का विरोध कर रहे हैं। लेखपालों ने अतिरिक्त कार्य क्षेत्र में काम करने से इंकार कर दिया और तहसील में अपने-अपने बस्ते जमा कर दिये हैं। इससे आय, जाति प्रमाण पत्र बनवाने समेत अन्य तहसील के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। तहसील में बनी एकल खिड़की व सहज केंद्रों पर भी आवेदकों के प्रमाण-पत्र नहीं बन रहे हैं। लेखपाल संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव ने बताया कि मांगे पूरी न होने तक उन लोगों की हड़ताल जारी रहेगी। यह हड़ताल 30 नवंबर तक चलने की रणनीति है। आगे के फैसले प्रदेश स्तर पर लिये जाने हैं।

------------

कानून-गो बना रहे प्रमाण-पत्र

लेखपालों की हड़ताल से समस्या उत्पन्न हो रही है। प्रमाणपत्र की समस्या से निपटने के लिये उक्त कार्य में कानून-गो को लगाया गया है। लेखपालों की समस्या निस्तारण के लिये शासन स्तर से बातचीत चल रही है।

गौरव दयाल, जिलाधिकारी

chat bot
आपका साथी