अबोध बच्ची से चाचा ने किया दुष्कर्म

लखीमपुर: रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करते हुए एक युवक द्वारा अपनी पांच वर्षीय भतीजी से अप्रा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Dec 2017 12:19 AM (IST) Updated:Sat, 16 Dec 2017 12:19 AM (IST)
अबोध बच्ची से चाचा ने किया दुष्कर्म
अबोध बच्ची से चाचा ने किया दुष्कर्म

लखीमपुर: रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करते हुए एक युवक द्वारा अपनी पांच वर्षीय भतीजी से अप्राकृतिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद से आरोपी चाचा फरार है। पुलिस उसे पकड़ने का दावा कर रही है। पीड़ित बच्ची की मां ने पुलिस को तहरीर दी है जिसपर बच्ची को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। थाना हैदराबाद क्षेत्र के एक गांव में मां अपनी दो नन्ही बच्चियों को घर में अकेले छोड़कर शौच के लिए गई थी। उसी दौरान घर में मौजूद महिला के देवर सूरज (16) ने खेल रही पांच वर्षीय बच्ची के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद मौके से फरार हो गया। इधर घर पहुंची मां ने जब रोती बिलखती लहूलुहान बच्ची की हालत देखी तो मुहल्ले में अफरा तफरी मच गई। गांव के लोग उसके घर की ओर दौड़ पड़े। किसी तरह बच्ची ने मां को इशारे व तोतली जुबान से घटना के बारे में समझाया। जिस पर मां के होश उड़ गए। मामले की शिकायत पुलिस से की गई। जिसपर सीओ मोहम्मदी विजय आनंद, एसओ सतेंद्र कुमार ¨सह ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए बच्ची से घटना के बारे में जानकारी की। पुलिस ने पीड़ित बच्ची की मां की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध बाल संरक्षण अधिनियम, पाक्सो आदि धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी