बालिकाओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

महिला सुरक्षा से जुड़े फोन नंबरों की भी दी गई जानकारी। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं को आत्म सुरक्षा के गुर बताए गए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 10:47 PM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 10:47 PM (IST)
बालिकाओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर
बालिकाओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

लखीमपुर : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं को आत्म सुरक्षा के गुर बताए गए। साथ ही वार्डन ललित कुमारी ने छात्राओं व उनके साथ आई महिलाओं को बालिकाओं की सुरक्षा व संरक्षा से जुड़ी बातों की जानकारी देकर उनपर गंभीरता से अमल करने को कहा गया। बालिकाओं को लैंगिक समानता, बाल अधिकार, स्वास्थ्य, सुरक्षा के बारे में स्कूल की शिक्षिकाओं ने जानकारी दी। बालिकाओं को इससे संबंधित फिल्में भी दिखाई गईं। शिक्षिकाओं ने बालिकाओं को बताया कि उनके साथ अगर कोई कुछ करता है या कहता है तो उसकी जानकारी माता पिता को जरूर दें, उसमें संकोच न करें, जिससे उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई कराई जा सके जो इस तरह की नीच हरकत करते हैं। बालिकाओं को महिला सुरक्षा से जुड़े 1090, 112, 181, 1098 आदि नंबरों की भी जानकारी दी गई। इस मौके पर रोली वर्मा, अभिलाषा देवी, हरि प्रकाश यादव, संदीप कुमार, राजकुमार, श्रवण आदि लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी