एसपी का सम्मान कर व्यापारियों ने जताया आभार

ञ्जह्मड्डस्त्रद्गह्मह्य ह्लद्धड्डठ्ठद्म स्क्क ञ्जह्मड्डस्त्रद्गह्मह्य ह्लद्धड्डठ्ठद्म स्क्क ञ्जह्मड्डस्त्रद्गह्मह्य ह्लद्धड्डठ्ठद्म स्क्क ञ्जह्मड्डस्त्रद्गह्मह्य ह्लद्धड्डठ्ठद्म स्क्क ञ्जह्मड्डस्त्रद्गह्मह्य ह्लद्धड्डठ्ठद्म स्क्क ञ्जह्मड्डस्त्रद्गह्मह्य ह्लद्धड्डठ्ठद्म स्क्क ञ्जह्मड्डस्त्रद्गह्मह्य ह्लद्धड्डठ्ठद्म स्क्क ञ्जह्मड्डस्त्रद्गह्मह्य ह्लद्धड्डठ्ठद्म स्क्क ञ्जह्मड्डस्त्रद्गह्मह्य ह्लद्धड्डठ्ठद्म स्क्क ञ्जह्मड्डस्त्रद्गह्मह्य ह्लद्धड्डठ्ठद्म स्क्क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Feb 2019 11:17 PM (IST) Updated:Tue, 12 Feb 2019 11:17 PM (IST)
एसपी का सम्मान कर व्यापारियों ने जताया आभार
एसपी का सम्मान कर व्यापारियों ने जताया आभार

लखीमपुर : उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले बजरंग पैलेस में आयोजित समारोह में व्यापारियों ने आकाश मोबाइल केयर से लाखों की चोरी का खुलासा करने पर एसपी पूनम व अन्य पुलिस टीम का सम्मान किया। व्यापारियों ने कहा कि घटना होना अलग बात है लेकिन, उसका शत-प्रतिशत खुलासा कर पुलिस ने भरोसा कायम रखा है।

व्यापारियों के सम्मान से भावुक मुख्य अतिथि एसपी पूनम ने कहा कि यह सिर्फ एसपी का सम्मान नहीं है बल्कि यह उस पुलिस का सम्मान है जो 24 घंटे बिना थके लोगों की सुरक्षा के लिए समर्पित रहती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि व्यापारी समाज निडर होकर अपना व्यापार संचालित करें। उन्होंने कहा कि लगातार घटनाओं का खुलासा कर मुल्जिम जेल भेजे जा रहे हैं। जेल की क्षमता से ज्यादा मुल्जिम हैं। आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा। एसपी ने क्राइम ब्रांच की लगन और मेहनत के लिए बधाई दी। विशिष्ट अतिथि अर्बन बैंक की संचालक रश्मि बाजपेयी ने कहा कि पुलिस के बेहतर पुलि¨सग के चलते समाज में माताएं, बहनें और बेटियां अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। एएसपी घनश्याम चौरसिया ने कहा कि व्यापारी वर्ग को जब भी दिक्कत हो वे उनके पास आकर समस्या से अवगत करा सकते हैं। जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता व महामंत्री उमेश शुक्ला ने कहा कि इस घटना का खुलासा कर पुलिस ने व्यापारियों का दिल जीत लिया है। व्यापारी हमेशा ऐसे आयोजनों से पुलिस का मनोबल बढ़ाते रहेंगे। समारोह को सीओ प्रदीप ¨सह, संगठन के संरक्षक आरके शुक्ला, नगर अध्यक्ष शिव तोलानी, कौशल तिवारी, बजरंग शर्मा आदि ने संबोधित किया। जबकि सुधा चेतवानी ने प्रशस्ति पत्र से एसपी का सम्मान किया।

chat bot
आपका साथी