राजनीति के चौसर पर रखा कदम तो वापस नहीं मुड़ीं

गोला गोकर्णनाथ(लखीमपुर) नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने घर गृहस्थी के साथ 2006 में राजनीति के धरातल पर कदम रखा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Mar 2020 11:22 PM (IST) Updated:Sun, 08 Mar 2020 06:10 AM (IST)
राजनीति के चौसर पर रखा कदम तो वापस नहीं मुड़ीं
राजनीति के चौसर पर रखा कदम तो वापस नहीं मुड़ीं

लखीमपुर: नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने घर गृहस्थी के साथ 2006 में राजनीति के धरातल पर कदम रखा तो इसके बाद वह रुकी नहीं एक के बाद एक दो बार पालिका चुनावों में अपना परचम लहराते हुए निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में क्षेत्र में अपनी धाक जमाई। 2006 में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष की सीट के महिला आरक्षित होने के बाद उन्होने भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन राजनैतिक गुणा गणित का बेहतर ज्ञान न होने के कारण उन्हे शिकस्त देखनी पड़ी। इसके बाद वर्ष 2012 के चुनाव में जनता ने उन पर विश्वास व्यक्त किया। जिसमें उन्हें 70 फीसदी से अधिक नगर की जनता ने अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया। इसके बाद वर्ष 2017 में पुन: निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में चुनाव लड़ा और विपक्षियों को परास्त किया। जनता ने उन्हें पुन: पालिकाध्यक्ष चुनकर कुर्सी पर बैठाया। निरंतर समाज सेवा में अपना जीवन व्यतीत कर रही हैं। समाज की सेवा, नगर के विकास के साथ शहर की जनता के सुख दुख में बराबर की भागीदारी करना उनके जीवन का ध्येय है। वर्तमान में भी वह एक समाजसेविका के साथ घर गृहस्थी के काम काज में पूरी सजगता से कार्यों को अंजाम देती है।

chat bot
आपका साथी