धान खरीद में धांधली का आरोप लगा कैंडल मार्च निकाला

धान खरीद में हो रही धांधली को लेकर किसान परेशान हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 18 Nov 2020 10:13 PM (IST) Updated:Wed, 18 Nov 2020 10:13 PM (IST)
धान खरीद में धांधली का आरोप लगा कैंडल मार्च निकाला
धान खरीद में धांधली का आरोप लगा कैंडल मार्च निकाला

लखीमपुर: धान खरीद में हो रही धांधली को लेकर किसान परेशान हैं। पूरे जिले में धान खरीद में गड़बड़ी को लेकर युवा किसानों ने कैंडल मार्च निकाला। मोहम्मदी में किसान की हुई मौत के बाद उनको श्रद्धांजलि भी दी और सरकार को जमकर कोसा। मोहम्मदी में धान खरीद के मामले में पत्रकार व किसान दिलीप शुक्ला की मौत की खबर से किसान काफी परेशान हैं। इस घटना के बाद युवा किसान एकजुट हुए और जिले भर में धान खरीद में प्रशासन पर धांधली का आरोप लगाते हुए कैंडल मार्च निकाला। मार्च स्टेशन तिराहे पर पहुंचकर समाप्त हुई। किसानों ने कहा कि पूरे जिले में धान खरीद में हो रही धांधली का ही नतीजा है कि किसान का धान एक महीने से मंडियों में पड़ा है और उसको कोई पूछने वाला नहीं है। जब पत्रकार जैसे लोगों के धान नहीं खरीदे जा रहे हैं तो आम किसान का क्या हाल होगा।

धान तौल न होने से रोष, मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत बरसोला कलां निवासी किसान रामकुमार ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर अधिकारियों पर धान न तौलवाने का आरोप लगाया है। रामकुमार ने पत्र के माध्यम से बताया कि सात नवंबर को वह अपना धान मंडी समिति तिकुनिया धान केंद्र पर लेकर गया था। परंतु धान केंद्र प्रभारियों ने धान मानक के अनुसार न होने की बात कहकर तौलने से मना कर दिया। पीड़ित किसान ने निघासन विधायक व जिलाधिकारी को लिखित शिकायत की, इसके बावजूद भी उसका धान नहीं तोला जा रहा है। मंडी समिति में लगे धान केंद्र के प्रभारी द्वारा किसी भी कीमत पर धान न तोलवाने की बात कही है। पीड़ित किसान ने केंद्र प्रभारियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई के साथ-साथ धान तोलवाने की भी मांग की है। इस बाबत जब बात करने के लिए निघासन विधायक शशांक वर्मा का फोन मिलाया गया। कई बार घंटी जाने के बावजूद उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।

chat bot
आपका साथी