जाम के नाम रहा शुक्रवार का दिन, लोगों को हुई दिक्कतें

शुक्रवार का दिन शहर में जाम के नाम रहा। रात में 10 बजे से ओवरब्रिज पर लंबा जाम लगा था।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Feb 2019 10:03 PM (IST) Updated:Fri, 22 Feb 2019 10:03 PM (IST)
जाम के नाम रहा शुक्रवार का दिन, लोगों को हुई दिक्कतें
जाम के नाम रहा शुक्रवार का दिन, लोगों को हुई दिक्कतें

लखीमपुर : शुक्रवार का दिन शहर में जाम के नाम रहा। रात में 10 बजे से ओवरब्रिज पर लंबा जाम लगा था। इसके बाद दिन में भी संकटा देवी चौराहा, सदर चौराहा तथा गांधी विद्यालय चौराहे पर भी जबरदस्त जाम दिखाई दिया। इस दौरान लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह से शाम तक दिन में करीब तीन बार जाम लगा।

गुरुवार रात में करीब 10 से साढ़े 10 बजे तक रेलवे स्टेशन के सामने ओवरब्रिज से लेकर संकटा देवी चौराहे तक जाम लगा रहा। इसके बाद शुक्रवार दिन में करीब 11 बजे से एक बजे तक शहर में कई जगहों पर जाम लगा। दोपहर में 12 बजे के आसपास ओवर ब्रिज पर एक बार फिर जाम लगी। वहीं करीब 11 बजे पूरा संकटा देवी चौराहा चारों तरफ से जाम रहा कृष्णा टॉकीज से लेकर मेला मैदान रोड और संगठन की तरफ से आने वाले वाहनों को रेलवे स्टेशन रोड की तरफ जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान काफी देर तक वाहन जाम में फंसे रहे। गांधी विद्यालय चौराहे पर भी एक बजे के आसपास काफी जाम रहा। यहां से खीरी रोड की ओर जाने वाले वाहनों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

chat bot
आपका साथी