हज यात्रा के लिए रवाना हुए जिले से अकीदत मंद

- मस्जिदों में अदा की शुकराने की नमा•ा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 31 Jul 2019 12:02 AM (IST) Updated:Wed, 31 Jul 2019 06:23 AM (IST)
हज यात्रा के लिए रवाना हुए जिले से अकीदत मंद
हज यात्रा के लिए रवाना हुए जिले से अकीदत मंद

लखीमपुर : जिलेभर से हज पर जाने वाले यात्रियों के जाने का सिलसिला शुरू हो गया हैं इस साल पूरे जिले से 246 हज यात्री हज की यात्रा पर जा रहे हैं जिलेभर के हज यात्री लखनऊ हवाई जहाज से हज के लिए रवाना होंगे। मंगलवार को दोपहर बाद कस्बे से दस हज यात्रियों का जत्था रवाना हुआ लोगो ने हज यात्रियों को फूल -माला पहनाकर रवाना किया। सभी हज यात्री लखीमपुर से लखनऊ हज हाउस पहुंचेंगे। शहर के लगभग सभी मुहल्लों से दो-दो, चार-चार की संख्या में हजयात्री रवाना हुए। मितौली कस्बे के रहने वाले मौलाना रहमत के पिता बशीर शाह, किराना स्टोर चलाने वाले फारूक की मां खुशनसीब, मो. कईम, अमीर अली मक्का मदीना के लिए रवाना हुए। लोगों ने हज जाने वालों के घर पहुंचकर माला पहनाकर उनका सम्मान किया। धूमधाम के साथ अपने घरों से निकले। हज यात्रियों ने मस्जिदों में शुकराने की नमाज अदा कर अपने परिजनों के गले मिलें। रास्ते में युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमित गुप्ता, अजित सिंह बग्गा ने माला पहनाकर विदाई दी। ब्लाक चौराहे पर कस्बे के लोगों ने माला पहनाकर उनका सम्मान किया। सपा के पूर्व विधायक सुनील लाला ने गले मिलकर क्षेत्र की तरक्की की दुआ करने की अपील की।

खीरी टाउन कस्बे से दस हज यात्रियों का जत्था रवाना हुआ लोगों ने हज यात्रियों को फूलमाला पहनाकर कस्बे की सरहद तक विदाई हज यात्रा पर जाने वाले लोगों से मिलने के लिए सुबह से ही उनके आवास पर मिलने वालों की भारी भीड़ रही। इस मौके पर मुहल्ला सेखसराय में हाफिज मो. शुऐब के आवास पर एक जलसे का आयोजन हुआ। दोपहर बाद शे़ख सराय निवासी मोहम्मद अयूब अंसारी व उनकी पत्नी, मजीद राइन व उनकी पत्नी, सैय्यद बड़ा के शौकत अली और उनकी पत्नी मोहल्ला जोशी टोला के अब्दुल रशीद और उनकी पत्नी आदि हज यात्रियों को लोगों ने फूल-माला पहनाई और गले मिलकर दुआ की दरख्वास्त की। इस मौके पर हाफिज शोएब अंसारी पूर्व चेयरमैन, गुफरान अहमद, शारिक खान, सैफुल इस्लाम मोहम्मद शोएब, सलमान रिजवी, फजल युनूस अलाउद्दीन गुड्डू, सज्जन खान समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी