किसानों ने गन्ना वाहनों को रोककर बंद की गन्ना आपूर्ति

मैगलगंज (लखीमपुर): क्षेत्र के किसानों ने मिल प्रबंधन की गन्ना सप्लाई नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोलत

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Nov 2018 11:14 PM (IST) Updated:Sun, 11 Nov 2018 11:14 PM (IST)
किसानों ने गन्ना वाहनों को रोककर बंद की गन्ना आपूर्ति
किसानों ने गन्ना वाहनों को रोककर बंद की गन्ना आपूर्ति

मैगलगंज (लखीमपुर): क्षेत्र के किसानों ने मिल प्रबंधन की गन्ना सप्लाई नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए नेशनल हाईवे पर प्रदर्शन करते हुए गन्ने से भरे सभी वाहनों को रोककर मिल को जाने वाले गन्ने की आपूर्ति बंद कर दी। गन्ना किसान महोली समिति मिल गेट की पर्चियों को हरियावां मिल भेजे जाने का विरोध कर रहे हैं। महोली गन्ना समिति के किसानों ने भारतीय लोकतांत्रिक किसान यूनियन लोकतांत्रिक के जिला अध्यक्ष श्यामू शुक्ला की अगुआई में अजबापुर मिल प्रबंधन की सप्लाई नीति का विरोध करते हुए नेशनल हाईवे पर स्थित टोल प्लाजा के निकट मिल जाने वाले गन्ने के सभी वाहनों को रोक लिया। जिससे अजबापुर शुगर फैक्ट्री को होने वाली गन्ने की आपूर्ति बाधित हो गई। किसानों का कहना है की महोली समिति के गेट के सारे सट्टे यथावत रहने दिए जाएं जबकि सेंटर का गन्ना वह हरियावा शुगर फैक्ट्री को ट्रांसफर कर दें। लेकिन गेट के गन्ना किसानों के साथ कोई छेड़छाड़ न की जाए क्योंकि अजबापुर शुगर फैक्ट्री महोली समिति के किसानों के लिए नजदीक है जबकि हरियावां शुगर फैक्ट्री की दूरी काफी अधिक है, जिससे किसानों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष श्यामू शुक्ला ने आरोप लगाते हुए कहा गन्ना समितियों एवं मिल अधिकारियों के द्वारा साठगांठ के चलते क्षेत्र के गन्ना किसानों का शोषण किया जा रहा है और मनमाने नियम उनपर थोपे जा रहे हैं, जिसका डटकर विरोध किया जाएगा ।

chat bot
आपका साथी