बदले जा रहे जर्जर तार, सात घंटे कटी रही बिजली

जल्द ही नगर के लोगों को बिजली की आवाजाही के संकट से मुक्ति मिल जाएगी। विभाग ने जर्जर तारों को बदलने का कार्य रविवार से शुरू कर दिया। आपूर्ति ठप कर सुबह 12 बजे से शाम सात बजे तक तारों को बदलने का कार्य किया गया। कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने इसके लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया था।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Aug 2020 10:13 PM (IST) Updated:Sun, 23 Aug 2020 10:13 PM (IST)
बदले जा रहे जर्जर तार, सात घंटे कटी रही बिजली
बदले जा रहे जर्जर तार, सात घंटे कटी रही बिजली

कुशीनगर: जल्द ही नगर के लोगों को बिजली की आवाजाही के संकट से मुक्ति मिल जाएगी। विभाग ने जर्जर तारों को बदलने का कार्य रविवार से शुरू कर दिया। आपूर्ति ठप कर सुबह 12 बजे से शाम सात बजे तक तारों को बदलने का कार्य किया गया। कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने इसके लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया था।

विभाग के अवर अभियंता सर्वेश दुबे लाइनमैन संतोष मिश्रा और अन्य श्रमिकों के साथ लगे रहे। उन्होंने उपभोक्ताओं से धैर्य बनाए रखने को कहा। उन्होंने बताया कि सोमवार को भी तार बदलने के कारण आपूर्ति बाधित रहेगी, फिर हमेशा के लिए संकट का समाधान हो जाएगा।अनावश्यक फाल्ट व लो-वोल्टेज की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। कैबिनेट मंत्री के मीडिया प्रभारी सूर्य प्रकाश शुक्ल चिटू, राजन

राजन श्रीवास्तव, बेचू खान, अखिलेश, सज्जन गुप्ता, पीआरओ रामेश्वर, उदय कुशवाहा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी