संगठन को मजबूत बनाने का हियुवा का संकल्प

कुशीनगर में आयोजित हिदू युवा वाहिनी का दो दिवसीय प्रांतीय कार्यकर्ता बैठक सोमवार को संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ संपन्न हुआ। समापन विहिम के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव हियुवा के प्रदेश मंत्री योगेंद्र सिंह राणा व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह की देखरेख में हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Dec 2019 11:58 PM (IST) Updated:Tue, 03 Dec 2019 06:11 AM (IST)
संगठन को मजबूत बनाने का हियुवा का संकल्प
संगठन को मजबूत बनाने का हियुवा का संकल्प

कुशीनगर: कुशीनगर में आयोजित हिदू युवा वाहिनी का दो दिवसीय प्रांतीय कार्यकर्ता बैठक सोमवार को संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ संपन्न हुआ। समापन विहिम के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव, हियुवा के प्रदेश मंत्री योगेंद्र सिंह राणा व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह की देखरेख में हुआ। बैठक में हिदुत्व व विकास को लेकर चर्चा हुई।

कहा गया कि मोदी और योगी के नेतृत्व में हिदुत्व को बल मिल रहा है। इसके पूर्व रविवार की रात में प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने सभी सम्भाग व विभाग के पदाधिकारियों के साथ वृत्त लिया। प्रभारियों को सभी मंडलों में कार्यकर्ता सम्मेलन कराने का निर्देश दिया गया। यह भी निर्णय हुआ कि जो कार्यकर्ता गलत कार्यो में संलिप्त हैं, उन्हें चिहित किया जाए।

महंथ कौशलेंद्र दास, विनय जायसवाल, मनोज सिसोदिया, पीयूष, विनय चौहान, दानबीर प्रमाकर, फूलबदन कुशवाहा, ओमप्रकाश वर्मा, प्रद्युम्न सिंह भदौरिया, राजीव माहेश्वरी आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी