गुरुनानक जयंती पर गूंजा शबद कीर्तन

उपनगर के त्रिवेणी चीनी मिल परिसर में स्थित गुरुद्वारा में मंगलवार को धूम-धाम से गुरुनानक जयंती मनायी गई। नजीबाबाद से आए ज्ञानी टीकम सिंह ने पाठ किया। ज्ञानी जसपाल सिंह के साथ श्रद्धालुओं ने शबद-कीर्तन किया। सुबह से ही गुरुद्वारा में उत्साह का माहौल रहा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Nov 2019 11:30 PM (IST) Updated:Wed, 13 Nov 2019 06:07 AM (IST)
गुरुनानक जयंती पर गूंजा शबद कीर्तन
गुरुनानक जयंती पर गूंजा शबद कीर्तन

कुशीनगर : उपनगर के त्रिवेणी चीनी मिल परिसर में स्थित गुरुद्वारा में मंगलवार को धूम-धाम से गुरुनानक जयंती मनायी गई। नजीबाबाद से आए ज्ञानी टीकम सिंह ने पाठ किया। ज्ञानी जसपाल सिंह के साथ श्रद्धालुओं ने शबद-कीर्तन किया। सुबह से ही गुरुद्वारा में उत्साह का माहौल रहा।

चीनी मिल के जीएम अनिल त्यागी ने कहा कि गुरुनानक ने समाज से बुराइयों को मिटाने का संदेश दिया था। हम सभी को उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए। शबद कीर्तन के बाद लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रबंधक मानवेंद्र राय, इंद्रजीत सिंह सलूजा उर्फ मोंटी, डॉ. सुभ्रा गौतम, अजैव सिंह, जगदीश चावला, संजय चावला, रोमी, नीतू सूरी, हर्ष सूरी, र्वितका, श्वेता, अजय पांडेय, आनंद मिश्रा आदि मौजूद रहे।

---

श्रद्धापूर्वक याद किए गए गुरुनानक

रामपुर बुजुर्ग, कुशीनगर: नेहरू इंटर कालेज सेमरी सुकरौली में श्रद्धापूर्वक गुरुनानक देव की जयंती मनायी गई। कार्यवाहक प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार व शिक्षकों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। डॉ. त्रिगुणानंद मणि, डॉ. सुधाकर तिवारी, मनोज कुमार शाही, माशिसं के जिलामंत्री अनिल कुमार दूबे, लक्ष्मी प्रसाद भारती, अवधेश पांडेय, शंभूनाथ गुप्ता, प्रहलाद कुमार गुप्ता, राधेश्याम सिंह आदि मौजूद रहे। श्रीगांधी स्मारक इंटर कालेज हाटा में प्रधानाचार्य नागेश पति त्रिपाठी व शिक्षकों ने गुरुनानक देव के चित्र पर माल्यार्पण किया। धर्मेंद्र त्रिपाठी, उपाध्यक्ष गोविद प्रसाद वर्मा, दयाशंकर मिश्र, श्रीशचंद्र पांडेय, रामसुमिरन मौर्य, ज्ञानशंकर पांडेय, अवनीश कुशवाहा, विवेक मिश्र आदि मौजूद रहे।

---

गुरुनानक के विचारों को करें आत्मसात

पिपरा बाजार, कुशीनगर: किसान इंटर कॉलेज पिपरा बाजार परिसर में जयंती हर्षोल्लास के साथ मनायी गई। शुभारंभ मां सरस्वती व गुरुनानक के चित्र पर पुष्पार्चन कर किया गया। प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार पांडेय, शिक्षक हरिद्र कुशवाहा, चंद्रभूषण पांडेय, धनंजय कुमार आदि ने नानक के उपदेशों को आत्मसात करने पर जोर दिया। संचालन विज्ञान शिक्षक भूपेंद्र कुमार पांडेय ने किया।

---

कांग्रेसियों ने दलित बस्ती में किया सहभोज

रामकोला, कुशीनगर: विकास खंड के भठही खुर्द (टोला कठबरवां) की दलित बस्ती में कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह की अध्यक्षता में सहभोज का आयोजन किया। महिला कांग्रेस सीमा शर्मा, अनुसूचित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शंकर प्रसाद, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष आफताब आलम, जिला सचिव अजय जायसवाल, राजेश तिवारी, सीताराम प्रधान, स्वामीनाथ यादव, अशोक सिंह, रतन मद्धेशिया, उमाकांत पटेल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी