थानाध्यक्ष पर दु‌र्व्यवहार करने का आरोप

भाजपा नेता व पूर्व जिला मीडिया प्रभारी संतोष सिंह ने बुधवार को एसपी से मिलकर कसया थानाध्यक्ष पर भाजपाइयों के साथ आए दिन दु‌र्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। एक मामले में पैरवी करने थाने जाने पर अपने साथ हुए दु‌र्व्यवहार का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो न्याय के लिए शासन में जाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 10:14 PM (IST) Updated:Thu, 09 Jul 2020 06:09 AM (IST)
थानाध्यक्ष पर दु‌र्व्यवहार करने का आरोप
थानाध्यक्ष पर दु‌र्व्यवहार करने का आरोप

कुशीनगर: भाजपा नेता व पूर्व जिला मीडिया प्रभारी संतोष सिंह ने बुधवार को एसपी से मिलकर कसया थानाध्यक्ष पर भाजपाइयों के साथ आए दिन दु‌र्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। एक मामले में पैरवी करने थाने जाने पर अपने साथ हुए दु‌र्व्यवहार का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो न्याय के लिए शासन में जाएंगे। भाजपा नेता ने कहा कि कुड़वा दिलीपनगर में कार्यकर्ताओं के ऊपर हमला हुआ था। जिसमें चार कार्यकर्ता घायल थे। मेडिकल करा खुद की गाड़ी से मुकदमा दर्ज कराने के लिए गए थे। आरोप लगाया कि पुलिस ने कार्यकर्ताओं को पीटा और उल्टे ही मुकदमा भी लिख दिया। कहा कि एसपी ने कार्रवाई का भरोसा दिया है।

chat bot
आपका साथी