कुशीनगर में छत की कुंडी से लटका मिला विवाहिता का शव

कुशीनगर के सदर कोतवाली के जंगल बेलवा गांव में हुई घटना में मृतका के पिता ने पति व ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Jan 2021 12:11 AM (IST) Updated:Mon, 04 Jan 2021 12:11 AM (IST)
कुशीनगर में छत की कुंडी से लटका मिला विवाहिता का शव
कुशीनगर में छत की कुंडी से लटका मिला विवाहिता का शव

कुशीनगर: पडरौना सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव जंगल बेलवा के टोला चौरिया में रविवार सुबह एक विवाहिता का शव कमरे में छत की कुंडी से लटका मिला। 112 नंबर पर सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था।

प्रदीप सिंह की पत्नी रंभा शनिवार रात अपने कमरे में सोने चली गईं। सुबह उनके बच्चों की जब नींद खुली तो वे कमरे में मां का शव छत की कुंडी से लटका देख चिल्लाने लगे। शोर सुनकर स्वजन पहुंचे। किसी ने इसकी सूचना 112 नंबर पर दी। पीआरवी व कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच-पड़ताल के बाद शव नीचे उतरवाया। मृतका के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं था।

मृतका के पिता चन्नर साहनी ने पति व ससुराल के अन्य लोगों पर मार कर शव को लटका देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में उन्होंने बताया है कि रंभा ने गांव के ही प्रदीप सिंह से कोर्ट मैरिज की थी। दोनों के दो लड़के हैं। शादी के कुछ दिनों बाद तक सबकुछ ठीक चला, लेकिन बाद में पति व ससुराल के लोग दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न करने लगे। अक्सर उसे मारते-पीटते रहते। कोतवाल अनुज कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत का कारण पता चल सकेगा। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

आग से झोपड़ी जली, दो पशुओं की मौत

रामकोला थाना क्षेत्र के गांव मोरवन टोला फुलवरिया में शनिवार की देर रात गोविंद की झोपड़ी में लगी आग से दो पशु जल गए। गोविद बाहर रहते है। घर पर पत्नी संजू अपनी एक वर्ष की पुत्री के साथ रहकर गाय का पालन करती हैं। अचानक उसकी झोपड़ी से आग की लपटें उठने लगीं। संजू अपनी बच्ची के साथ बाहर आ गई लपटें देख व शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन आग में सारा सामान, गाय व बछ़ड़ा जल मरे। सूचना पर कानूनगो एसके गुप्ता, अरविद पांडेय, लेखपाल दिलीप सिंह मौके पर पहुंचे और क्षति का आकलन किए।

chat bot
आपका साथी