मृतक के परिजनों की मदद को बढ़ाया हाथ

तहसील क्षेत्र के गांव चिउरापाली के समीप बीते 22 अक्टूबर को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से खैरटवा निवासी सम्हारू साहनी 38 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 06 Nov 2018 11:21 PM (IST) Updated:Tue, 06 Nov 2018 11:21 PM (IST)
मृतक के परिजनों की मदद को बढ़ाया हाथ
मृतक के परिजनों की मदद को बढ़ाया हाथ

कुशीनगर: तहसील क्षेत्र के गांव चिउरापाली के समीप बीते 22 अक्टूबर को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से खैरटवा निवासी सम्हारू साहनी 38 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान 25 अक्टूबर को उनकी मौत हो गई थी। जिला पंचायत सदस्य व ¨हदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष संजय ¨सह मुन्ना कार्यकर्ताओं के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने मृतक की पत्नी कुसुमावती को खाने-पीने का सामान सहित ब्रह्मभोज की आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई। सम्हारू की मौत के बाद उनके पांच बच्चों, पत्नी व बूढ़े माता-पिता के भरण पोषण का संकट खड़ा हो गया है। खेत के नाम पर मात्र 15 डिस्मिल भूमि है। कुसुमावती ने परिवार की बदहाली बताते हुए कहा कि बच्चों की परवरिश व शादी कैसे होगी। हियुवा जिलाध्यक्ष ¨सह ने कहा कि सीएम से मिल कर सरकार की तरफ से मिलने वाली हर संभव सहायता उपलब्ध कराऊंगा, अपने स्तर से भी मदद करूंगा। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष भज्जूराम यादव, दिलीप पांडेय, तेज बहादुर ¨सह, नर¨सह, अनिरुद्ध साहनी, महेश साहनी आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी