दुदही व फाजिलनगर को टाउन एरिया बनाने की घोषणा पर खुशी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट की बैठक में दुदही को नगर पंचायत बनाने की घोषणा कर दी है। इस निर्णय पर व्यापारियों ने सोमवार को पटाखा फोड़ व मिठाई बांट नागरिकों ने अपनी खुशी का इजहार किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 09 Dec 2019 11:52 PM (IST) Updated:Mon, 09 Dec 2019 11:52 PM (IST)
दुदही व फाजिलनगर को टाउन एरिया बनाने की घोषणा पर खुशी
दुदही व फाजिलनगर को टाउन एरिया बनाने की घोषणा पर खुशी

कुशीनगर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट की बैठक में दुदही को नगर पंचायत बनाने की घोषणा कर दी है। इस निर्णय पर व्यापारियों ने सोमवार को पटाखा फोड़ व मिठाई बांट नागरिकों ने अपनी खुशी का इजहार किया।

युवा भाजपा नेता धीरज गुप्ता, भगवती शरण जायसवाल, सुनील गुप्ता, विश्व बंधु जायसवाल, मुकेश मद्घेशिया, पप्पू बरनवाल, लक्ष्मण मध्देशिया, संजय गुप्ता, रामकुमार जायसवाल, गोविन्द मद्धेशिया, हरिकेश रौनियार, सुजीत गुप्ता, सुनील मद्घेशिया, बलिराम गुप्ता, राजेश, संदीप आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की।

फाजिलनगर संवादददाता के अनुसार फाजिलनगर को नगर पंचायत बनाए जाने की घोषणा पर खुशी की लहर है। व्यापारियों व आम लोगों ने एक- दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। कस्बे में विधायक गंगा सिंह कुशवाहा पहुंचे तो टाउन एरिया बनाने के सतत प्रयासों के लिए लोगों ने आभार ज्ञापित किया। विधायक ने कहा कि सरकार निरंतर विकास कार्य कर रही है। टाउन एरिया बनने से फाजिलनगर को उचित सम्मान मिला है और क्षेत्र का तेजी से विकास होगा। नए परिसीमन के अनुसार क्षेत्र के फाजिलनगर, सठियांव, पटखौली, पिपरा रज्जब, गड़हियां, धनौजी कला, धनौजी खुर्द, बेलवा छित्तु उर्फ काजीपुर, हरैया सहित नौ गांव सम्मिलित होंगे। पशुपति नाथ तिवारी ने कहा कि टाउन एरिया बनाने के लिए सरकार को धन्यवाद। व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि बहुप्रतिक्षित मांग पूरी हुई है। आज खुशी का दिन है। मंत्री ब्यास सिंह ने कहा कि पावानगर का विकास बहुत तेजी से होगा। कपड़ा व्यवसाई रितेश जायसवाल ने कहा कि नगर पंचायत बनने से सर्वांगीण विकास होगा। लोगों को समस्याओं से निजात मिलेगी।

chat bot
आपका साथी