पृथ्वी दिवस पर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

विश्व पृथ्वी दिवस पर सोमवार को स्कूलों में विविध आयोजन के जरिए बच्चों को जागरूक किया गया। पृथ्वी बचाव के विविध उपायों पर चर्चा व बच्चों को सीख देकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। पृथ्वी के प्रति बच्चों को जागरूक करने के लिए स्लोगन लेखन पोस्टर लेखन व निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Apr 2019 11:54 PM (IST) Updated:Mon, 22 Apr 2019 11:54 PM (IST)
पृथ्वी दिवस पर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
पृथ्वी दिवस पर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

कुशीनगर: विश्व पृथ्वी दिवस पर सोमवार को स्कूलों में विविध आयोजन के जरिए बच्चों को जागरूक किया गया। पृथ्वी बचाव के विविध उपायों पर चर्चा व बच्चों को सीख देकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। पृथ्वी के प्रति बच्चों को जागरूक करने के लिए स्लोगन लेखन, पोस्टर लेखन व निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। गीता इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में गुलाब का फूल, सेव, अमरूद का पौधा, आम का पेड़, पीपल का पेड़ बने बच्चों ने पृथ्वी व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बच्चों ने निबंध लेखन, पोस्टर लेखन, स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा साबित की। प्रबंध निदेशक ओपी गुप्ता ने कहा कि धरती हमारी माता है। मानव जीवन में पृथ्वी की महत्ता शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। पृथ्वी को हरा-भरा रखना मानव जीवन के लिए आवश्यक है। ओएसडी संदीप सिंह ने पर्यावरण व पृथ्वी को नुकसान पहुंचाने वाले प्रदूषणकारी तत्वों का उल्लेख किया तथा इससे बचाव के अनेक उपाय भी सुझाए। इस दौरान बच्चों को पृथ्वी व पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संकल्प दिलाया गया। इस मौके पर स्नेहलता जायसवाल, स्मिथा विश्वनाथन, डा. संजय श्रीवास्तव, ग्यासुद्दीन अंसारी, एसबी सिंह, आनंद गुप्ता आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में नगर स्थित रीयल पैराडाइज एकेडमी में पृथ्वी दिवस मनाया गया। ग्लोबल वाíमंग, जल संरक्षण, रिडियूज, रि-यूज, रिसाइक्लीन, स्वच्छता के प्रति बच्चों को जागरूक किया गया तथा पेडों की कटान रोकने, पर्यावरण संरक्षण के प्रति तत्पर होने पर जोर दिया गया। इस दौरान प्रबंधक डा. नीरेन पांडेय, प्रधानाचार्य डा. सुनीता पांडेय, जितेंद्र ओझा, श्वेता साहनी, पूनम गुप्ता, गिरिजेश चौबे, रीना सिंह, शिखा रैना आदि मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी