उत्कृष्ट सेवा के लिए शाहिदा को डीजी सिल्वर सम्मान

उप्र महिला शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ने डीएम एस राजलिगम से मुलाकात की और समस्याओं से अवगत कराते हुए पत्रक सौंपा। इसके पहले डीएम द्वारा जिलाध्यक्ष को संगठन का प्राधिकार-पत्र प्रदान किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 28 Jan 2022 10:33 PM (IST) Updated:Fri, 28 Jan 2022 10:33 PM (IST)
उत्कृष्ट सेवा के लिए शाहिदा को डीजी सिल्वर सम्मान
उत्कृष्ट सेवा के लिए शाहिदा को डीजी सिल्वर सम्मान

कुशीनगर: थाना क्षेत्र के पिपराकनक की बेटी सीओ शाहिदा नसरीन को उत्कृष्ट कार्य के लिए डीएम ने डीजी सिल्वर सम्मान से सम्मानित किया है। इस खबर से गांव में खुशी का माहौल है। गांव निवासी नसरीन बतौर सीओ जालौन के कोच में तैनात हैं। अभी उनका सेवाकाल एक वर्ष से कम ही हुआ है, लेकिन बतौर पुलिस उपाधीक्षक कर्तव्यनिष्ठा, सराहनीय प्रशासनिक क्षमता, निर्देशन एवं शौर्य के आधार पर पुलिस महानिदेशक द्वारा सिल्वर सम्मान से सम्मानित किया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जालौन के डीएम प्रियंका निरंजन व एसपी रवि कुमार ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया। खबर मिलते ही गांव में लोगों ने मिठाइयां बांट कर खुशी मनाईं।

डीएम से मिला प्रतिनिधि मंडल, सौंपा पत्रक

उप्र महिला शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ने डीएम एस राजलिगम से मुलाकात की और समस्याओं से अवगत कराते हुए पत्रक सौंपा। इसके पहले डीएम द्वारा जिलाध्यक्ष को संगठन का प्राधिकार-पत्र प्रदान किया गया। पूर्व में जिला गाइड कैप्टन के रूप में महिला-सशक्तीकरण के लिए उनके योगदान की सराहना की। जिलाध्यक्ष मनोरमा त्रिपाठी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने सीडीओ अनुज मलिक व बीएसए विमलेश कुमार से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान महिलाओं से जुड़ी हुई विभिन्न समस्याओं पर गंभीरता से विचार-विमर्श भी किया। अधिकारियों ने बिदुवार सम्यक समाधान करने का आश्वासन भी दिया। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीमा दूबे, जिला उपाध्यक्ष कुमकुम गौड़, नीरज त्रिपाठी, आरती दूबे, आरती गुप्ता, जिला मंत्री रश्मि जायसवाल, जिला संयुक्त मंत्री सुनीता शर्मा, संगीता राय, दीपमाला सिंह, जिला संगठन मंत्री राधिका देवी, अर्चना अरोड़ा, जिला सह-संगठन मंत्री आसमां सिद्दीकी, अनीता यादव, सारिका वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष डा. शशि सिंह, जिला मीडिया प्रभारी मीना सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी