पीपा पुल का आज लोकार्पण करेंगे डिप्टी सीएम

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार की दोपहर 12 बजे खड्डा विधानसभा क्षेत्र के बड़ी गंडक के भैंसहा घाट पर नवनिर्मित पीपा पुल का लोकार्पण करेंगे। नदी के किनारे जनसभा को संबोधित करने के लिए मंच व पंडाल बनकर तैयार है। मंच से थोड़ी दूर बनाए गए हेलीपैड पर 11.50 बजे उनका हेलीकाप्टर लैंड करेगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 29 Feb 2020 11:33 PM (IST) Updated:Sat, 29 Feb 2020 11:33 PM (IST)
पीपा पुल का आज लोकार्पण करेंगे डिप्टी सीएम
पीपा पुल का आज लोकार्पण करेंगे डिप्टी सीएम

कुशीनगर : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार की दोपहर 12 बजे खड्डा विधानसभा क्षेत्र के बड़ी गंडक के भैंसहा घाट पर नवनिर्मित पीपा पुल का लोकार्पण करेंगे। नदी के किनारे जनसभा को संबोधित करने के लिए मंच व पंडाल बनकर तैयार है। मंच से थोड़ी दूर बनाए गए हेलीपैड पर 11.50 बजे उनका हेलीकाप्टर लैंड करेगा।

बीते चार दिनों से प्रशासनिक अमला तैयारी में जुटा हुआ है। सुरक्षा की ²ष्टि से नदी के किनारे काफी दूर तक बैरिकेडिग की गई है। भीड़ के मद्देनजर घाट तक पहुंचने वाले रास्तों पर भी बैरिकेडिग की गई है। शनिवार की सुबह एसडीएम देशदीपक सिंह, नायब तहसीलदार रवि यादव, सीओ शिव स्वरूप आदि ने कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था व तैयारियों का जायजा लेकर उच्चाधिकारियों को मौके की जानकारी दी। शाम को विधायक जटाशंकर त्रिपाठी, जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी, एसपी विनोद कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी विध्यवासिनी राय, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र, जिला महामंत्री विवेकानंद पांडेय, आलोक तिवारी आदि ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने मातहतों को आवश्यक निर्देश दिया। विधायक संग अधिकारियों ने पुल, मंच और हेलीपैड का भी जायजा लिया।

---

मंच के सामने बनाया गया डी एरिया

-उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की जनसभा के लिए तैयार मंच के सामने डी एरिया बनाया गया है। उसमें केवल मीडिया से जुड़े लोगों को बैठने की व्यवस्था होगी। एसडीएम देशदीपक सिंह ने कहा कि उसमें अन्य का प्रवेश निषेध रहेगा।

---

सिक्कों से तौले जाएंगे डिप्टी सीएम

-पीपा पुल का लोकार्पण करने आ रहे प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को भाजपाइयों की ओर से सिक्कों से तौला जाएगा। इसके लिए मंच के समीप ही कांटा लगाया गया है। मंच के सामने पंडाल में तीन कतार में केसरिया रंग की हजारों कुर्सियां लगाई गई हैं।

---

हेलीपैड से पीपा पुल तक हुई है बैरिकेडिग

-छितौनी तटबंध पर बनी सड़क पर लगभग एक किमी पहले ही बैरिकेडिग करा दी गई है, ताकि कोई वाहन सभास्थल तक न पहुंच सके। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विधायक प्रतिनिधि शत्रुजीत शाही, भाजपा नेता दुर्गेश्वर वर्मा, जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी, राजेश्वर सिंह, प्रिस मद्धेशिया, मुन्ना यादव आदि दिन भर तैयारियों पर नजर रख रहे थे।

chat bot
आपका साथी