पिपराइच चीनी मिल को गन्ना देने के विरोध में प्रदर्शन

देवरिया के कप्तानगंज में किसानों ने मिल के खिलाफ आवाज उठाई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 08 Sep 2020 11:43 PM (IST) Updated:Wed, 09 Sep 2020 06:15 AM (IST)
पिपराइच चीनी मिल को गन्ना देने के विरोध में प्रदर्शन
पिपराइच चीनी मिल को गन्ना देने के विरोध में प्रदर्शन

कुशीनगर: तहसील क्षेत्र के प्रधानों ने पिपराइच चीनी मिल को गन्ना आवंटित किए जाने के विरोध में सहकारी गन्ना समिति कप्तानगंज परिसर में प्रदर्शन किया। सचिव देवेंद्र नाथ पांडेय को ज्ञापन सौंप समाधान कराने की मांग की।

कप्तानगंज कस्बा के चांदनी चौक स्थित समिति कार्यालय परिसर में प्रदर्शन करने वाले प्रधानों का कहना था कि शासन की ओर से पिछले वर्ष बिना किसानों को जानकारी दिए कप्तानगंज तहसील क्षेत्र का गन्ना पिपराइच चीनी मिल को आवंटित कर दिया था। काफी दूरी होने की वजह से गन्ना आपूर्ति में किसानों को दुर्गति झेलनी पड़ी। इस साल भी यहां का गन्ना पिपराइच को आवंटित कर दिया गया है, जो गलत है। यदि गन्ना कप्तानगंज चीनी मिल को आवंटित नहीं किया गया तो बड़े आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा। ग्राम प्रधान रामप्रीत सिंह, मुहम्मद इरशाद अंसारी, रहमुद्दीन, संदीप यादव, अरफत अली, रामदरश, सुदर्शन प्रसाद, सुभाष सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी