हाईकोर्ट के आदेश पर आशियाने पर चला बुलडोजर

गंगुवा मठिया में चारागाह की भूमि पर अवैध रूप से बनवाए गए आशियाने पर सोमवार को प्रशासन का बुलडोजर चला। आंखों के सामने एक-एक ईंट जोड़ बनवाए गए मकान को टूटता देख हर किसी का कलेजा फट गया। हाईकोर्ट के निर्देश पर तहसील प्रशासन कार्रवाई में जुटा रहा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 11:49 PM (IST) Updated:Tue, 22 Oct 2019 06:20 AM (IST)
हाईकोर्ट के आदेश पर आशियाने पर चला बुलडोजर
हाईकोर्ट के आदेश पर आशियाने पर चला बुलडोजर

कुशीनगर: गंगुवा मठिया में चारागाह की भूमि पर अवैध रूप से बनवाए गए आशियाने पर सोमवार को प्रशासन का बुलडोजर चला।

आंखों के सामने एक-एक ईंट जोड़ बनवाए गए मकान को टूटता देख हर किसी का कलेजा फट गया। हाईकोर्ट के निर्देश पर तहसील प्रशासन कार्रवाई में जुटा रहा।

तहसील प्रशासन व पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी मशीन लेकर पहुंचते ही अफरा-तफरी मच गई। जिनका मकान घर टूट रहा था, वे बदहवास नजर आ रहे थे। उक्त गांव निवासी एक व्यक्ति ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। हाईकोर्ट ने तहसील प्रशासन को ध्वस्तीकरण का आदेश जारी किया था। तहसीलदार रामप्यारे, लेखपाल शैलेश मिश्र, रामप्रवेश सिंह,राधाचरण प्रसाद, राजन राय, कानूनगो प्रमोद श्रीवास्तव व समउर पुलिस चौकी इंचार्ज वेदप्रकाश सिंह मय पुलिस बल मौके पर पहुंच अतिक्रमण हटवाया। मकान ध्वस्त कर चारागाह की भूमि से अतिक्रमण हटाया गया।

chat bot
आपका साथी