सड़क हादसे में बाइक सवार युवक घायल

20 वर्षीय अभिषेक कुशवाहा सुबह बाइक से चौराहे पर जा रहा था। इसी दौरान पडरौना से सेवरही की तरफ जा रही जीप ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 12:45 AM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 12:45 AM (IST)
सड़क हादसे में बाइक सवार युवक घायल
सड़क हादसे में बाइक सवार युवक घायल

कुशीनगर: सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव हरका टोला हनुमंत गिरी के समीप सोमवार को जीप टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। लोगों की मदद से युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, वहां उसका इलाज चल रहा है।

20 वर्षीय अभिषेक कुशवाहा सुबह बाइक से चौराहे पर जा रहा था। इसी दौरान पडरौना से सेवरही की तरफ जा रही जीप ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। दुर्घटना की जानकारी पर सिधुआ चौकी पर मौजूद सिपाहियों ने पीछा कर जीप चालक को हिरासत में ले लिया। दरवाजे से बोलेरो चोरी

विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गांव बांस गांव ़खास में रविवार रात दरवाजे से बोलेरो चोरी की घटना सामने आई है। वाहन स्वामी ने सोमवार को थाने पहुंच तहरीर दी। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। गांव निवासी अलिसबर अंसारी की बोलेरो रोज की तरह दरवाजे पर खड़ी थी। रात को सवा 11 बजे बोलेरो स्टार्ट होने की आवाज पर वह घर से बाहर आए तो बोलेरो को मुख्य सड़क के रास्ते जाते देख अवाक रह गए। दौड़कर उन्होंने बोलेरो का कुछ दूर तक पीछा किया, लेकिन चोर बोलेरो समेत दुदही रोड की तरफ फरार हो गए। उन्होंने इसकी सूचना 112 नंबर पर दी। गांव पहुंची पीआरबी पूछताछ के बाद लौट गई। एसओ बृजेश मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है जल्द ही इसका पर्दाफाश किया जाएगा। सागौन का पेड़ काट ले गए चोर

सिगहा, कुशीनगर: नेबुआ नौरंगिया थाने के गांव खैरटिया के समीप मुख्य पश्चिमी गंडक नहर की पटरी से रविवार रात लकड़ी तस्कर सागौन के तीन पेड़ काट ले गए। सुबह कटे पेड़ देख लोगों ने नजदीक स्थित कालोनी में रह रहे विभागीय लोगों को इसकी सूचना दी। लोगों ने विभागीय कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। खड्डा रेंजर बीके यादव ने बताया कि मामले में अज्ञात तस्करों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही तस्करों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पराली जलाने पर मुकदमा दर्ज

खड्डा पुलिस ने बालगोविद छपरा गांव के लेखपाल पवन कुमार वर्मा की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध पराली जलाने का मुकदमा दर्ज किया है। लेखपाल ने बताया कि गांव स्थित एक भूखंड राजस्व अभिलेख में नदी के नाम से दर्ज है जो सरकारी भूमि है। भूमि पर उगी झाड़ियों में अज्ञात लोगों ने पराली जलाई है। एसएचओ रामकृष्ण यादव ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। झोपड़ी में लगी आग से बछड़े की मौत

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव देवकली उर्फ चकिया में रविवार की रात झोपड़ी में आग लगने से रामू प्रसाद की गाय बुरी तरह झ़ुलस गई। आग की चपेट में आने से बछड़े की मौत हो गई। घटना की सूचना पर राजकीय पशुचिकित्सालय बोदरवार में तैनात पशुचिकित्सक डा. इशांत मौके पर पहुंचे और गाय का इलाज किए। मच्छरों से बचाव के लिए किए गए धुंवरहे से आग लग गई थी। आग लगाने को लेकर अज्ञात पर मुकदमा

खड्डा पुलिस ने ग्राम बालगोविद छपरा के लेखपाल पवन कुमार वर्मा की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध झाड़ी जलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है। लेखपाल पवन कुमार वर्मा ने बताया कि ग्राम बालगोविद छपरा में स्थित नदी के नाम अभिलेख में दर्ज है ,जो सरकारी भूमि है। इसमें उगी झाड़ियों में किसी ने आग लगा दी।

chat bot
आपका साथी