समझौता कराने गए भाजपा कार्यकर्ता पर धारदार हथियार से हमला

उनकी की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक सार्वजनिक रास्ते की भूमि पर पुलिस ने समझौता कराया था। इसके बाद सत्यनारायण यादव निर्माण कराने लगे तो ग्रामीणों ने रोक दिया। विवाद का समाधान कराने के लिए भाजपा नेता मौके पर पहुंचे तो सत्यनारायण पक्ष के लोग उग्र होकर हमला कर दिए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 02 Aug 2020 10:00 PM (IST) Updated:Sun, 02 Aug 2020 10:00 PM (IST)
समझौता कराने गए भाजपा कार्यकर्ता पर धारदार हथियार से हमला
समझौता कराने गए भाजपा कार्यकर्ता पर धारदार हथियार से हमला

कुशीनगर: पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव हरदिया हाता में हुए भूमि विवाद में समझौता कराने गए भाजपा कार्यकर्ता मानसिंह चौहान पर एक पक्ष के लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। उनके दाहिने हाथ में चोट आई है। उन्हें फाजिलनगर सीएचसी ले जाया गया, जहां स्थिति गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

उनकी की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक सार्वजनिक रास्ते की भूमि पर पुलिस ने समझौता कराया था। इसके बाद सत्यनारायण यादव निर्माण कराने लगे तो ग्रामीणों ने रोक दिया। विवाद का समाधान कराने के लिए भाजपा नेता मौके पर पहुंचे तो सत्यनारायण पक्ष के लोग उग्र होकर हमला कर दिए। चौकी इंचार्ज को सूचना दी गयी, लेकिन पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची। प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय सिंह ने बताया कि एक आरोपित को हिरासत में लिया गया है।

chat bot
आपका साथी