प्राणघातक हमले का आरोपित गिरफ्तार

सेवरही पुलिस ने शनिवार को प्राणघातक हमले के आरोपित को गिरफ्तार किया। वह काफी समय से फरार चल रहा था। प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार राय अपने हमराहियों संग क्षेत्र भ्रमण पर थे। सूचना मिली कि एक वांछित गांव पिपरा अगरवा के निकट मौजूद है। पुलिस टीम तत्काल मौके की तरफ रवाना हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Dec 2019 11:18 PM (IST) Updated:Sat, 14 Dec 2019 11:18 PM (IST)
प्राणघातक हमले का आरोपित गिरफ्तार
प्राणघातक हमले का आरोपित गिरफ्तार

कुशीनगर : सेवरही पुलिस ने शनिवार को प्राणघातक हमले के आरोपित को गिरफ्तार किया। वह काफी समय से फरार चल रहा था। प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार राय अपने हमराहियों संग क्षेत्र भ्रमण पर थे। सूचना मिली कि एक वांछित गांव पिपरा अगरवा के निकट मौजूद है। पुलिस टीम तत्काल मौके की तरफ रवाना हो गई। गांव स्थित एक स्कूल के समीप पुलिस देख एक युवक भागने लगा। दौड़ाकर पुलिस ने उसे धर दबोचा।

पूछताछ में उसकी पहचान गुड्डू यादव निवासी परसा उर्फ सिरसिया थाना सेवरही के रूप में हुई। पुलिस टीम में चौकी इंचार्ज अजीत कुमार यादव, सिपाही नागेंद्र सिंह, मनोज कुमार, महिला सिपाही कुमारी पूजा शामिल रहीं।

chat bot
आपका साथी