खाद्यान्न को टकटकी लगाए पात्र

कुशीनगर: केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना खाद्य सुरक्षा मिशन लागू होने के एक वर्ष बाद भी अधिकांश

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Mar 2017 11:22 PM (IST) Updated:Thu, 23 Mar 2017 11:22 PM (IST)
खाद्यान्न को टकटकी लगाए पात्र
खाद्यान्न को टकटकी लगाए पात्र

कुशीनगर: केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना खाद्य सुरक्षा मिशन लागू होने के एक वर्ष बाद भी अधिकांश पात्रों को लाभ नहीं मिल पा रहा। तहसील क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में अब भी पात्र गृहस्थी के पात्रों की फी¨डग पूरी नहीं हो पाई है। इससे पात्र व अपात्र तय नहीं हो पा रहे हैं। त्रुटिपूर्ण सूची के आधार पर ही हर माह राशन व अन्य सामग्रियों का उठान व वितरण कोटेदारों द्वारा किया जा रहा है। नगर पंचायत हाटा के वार्ड संख्या एक अंबेडकर नगर में अधिकतर पात्र गृहस्थी व अंत्योदय कार्डधारक खाद्यान्न के लिए विभाग का चक्कर काट रहे हैं। इस वार्ड के दर्जनों लोगों का आरोप है कि सूची में नाम होने के बावजूद भी राशन व अन्य सामग्री नहीं मिल पा रही। सलमा के नाम से पात्र गृहस्थी कार्ड संख्या-118930027942, नौ यूनिट, समशीदा कार्ड संख्या- 118930023531, दो यूनिट, चंद्रावती देवी कार्ड संख्या-118940021455, पांच यूनिट जारी किया गया है। आरोप है कि सूची में नाम होने के बावजूद छह माह से खाद्यान्न नहीं मिल रहा। सभासद सरवर अजीज उर्फ शेरू ने कहा कि कार्डधारकों की शिकायतें सही हैं। नगर पंचायत व पूर्ति विभाग की उदासीनता से पात्र भी लाभ से वंचित हो रहे हैं। जिसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से की जा चुकी है। एसडीएम अजय नारायण ¨सह ने कहा कि शीघ्र ही सूची ठीक कराकर पात्रों को सुविधाएं दिलाई जाएंगी।

chat bot
आपका साथी