लापरवाही बर्दाश्त नहीं:सीओ

कुशीनगर: कप्तानगंज थाने का औचक निरीक्षण सीओ कसया विनय कुमार ¨सह ने किया। साथ ही थाने के सभी लोगों की

By Edited By: Publish:Sun, 03 May 2015 11:18 PM (IST) Updated:Sun, 03 May 2015 11:18 PM (IST)
लापरवाही बर्दाश्त नहीं:सीओ

कुशीनगर: कप्तानगंज थाने का औचक निरीक्षण सीओ कसया विनय कुमार ¨सह ने किया। साथ ही थाने के सभी लोगों की समीक्षा बैठक की। जिसमें आरक्षियों के समस्याओं के बारे में जानकारी ली तथा उनको अपने दायित्वों के प्रति सजग रहने की हिदायत दी।

रविवार को दोपहर एक बजे सीओ विनय कुमार ¨सह थाने पर पहुंचे तथा व्यवस्था का जायजा लिए और आवश्यक निर्देश थानाध्यक्ष जैसराज यादव को दिए। इसके बाद थाने के आरक्षी, दरोगा, दीवान, मुंशी की समीक्षा बैठक की। आरक्षियों के समस्याओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी आरक्षी अपने दायित्वों के प्रति सजग रहे। कच्ची शराब, अवैध बालू खनन, पेड़ों की कटान पर कार्रवाई करें। थाना पर आए जन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई, महिलाओं के मामले में तत्परता दिखाने, शाम को वाहन चे¨कग होनी चाहिए, थानाध्यक्ष आए मामलों का निस्तारण त्वरित करें।

इस दौरान जैसराज यादव, शंभू ¨सह, बनारसी यादव, जितेंद्र यादव, महफूज खान, हरिओम यादव, क¨पद्र यादव, अभय मिश्र, जंत्री यादव आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी