युवक को बेरहमी से पीटा, हवाई फायरिग

मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के सेलरहा पूरब गांव में लकड़ी काटने के विवाद में कुछ लोगों ने युवक को बेरहमी से पीटा और तमंचे से हवाई फायरिग की। शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 10:40 PM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 10:40 PM (IST)
युवक को बेरहमी से पीटा, हवाई फायरिग
युवक को बेरहमी से पीटा, हवाई फायरिग

कौशांबी : मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के सेलरहा पूरब गांव में लकड़ी काटने के विवाद में कुछ लोगों ने युवक को बेरहमी से पीटा और तमंचे से हवाई फायरिग की। शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सेलरहा पूरब निवासी विदेश्वरी प्रसाद का कहना है कि उसका गांव के ही गोकुल प्रसाद से भूमि विवाद की रंजिश चली आ रही है। इसे लेकर अक्सर तनातनी की स्थिति बनी रहती है। नौ जनवरी को विदेश्वरी लकड़ी काट रहा था। इस बीच गोकुल व उसके परिवार के राजेंद्र, सुरेंद्र, सतीश व विमला देवी आए और गाली-गलौज करते हुए लकड़ी काटने से मना करने लगे। विदेश्वरी ने विरोध किया तो सभी ने मिलकर उसकी पिटाई की और हत्या के लिए ललकारते हुए तमंचे से हवाई फायरिग भी किया। ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। लहूलुहान हालत में विदेश्वरी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपितों के खिलाफ बुधवार को केस दर्ज कर लिया है। दबंगों ने भूमि पर कर किया कब्जा, पीड़ित ने दी तहरीर

संसू, पुरखास: सरायअकिल क्षेत्र के बसुहार गांव के दो किसानों ने अपने गांव के दबंगों पर जबरन लोडर की मदद से खेत कब्जा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

बसुहार गांव निवासी शीतला प्रसाद मिश्र पुत्र बिहारी लाल व राजेंद्र प्रसाद किसान हैं। दोनों के खेत अगल-बगल हैं। जिनका खाता नंबर क्रमश: 1283 व 1284 है। इन किसानों का आरोप है कि बुधवार सुबह उनके ही गांव के कुछ दबंगों ने लोडर मशीन लगाकर जबरन उनकी भूमिधरी जमीन की मेड़ काटकर अपने खेतों में मिलाकर कब्जा कर लिया। आरोप है कि विरोध करने पर दबंग लोग झगड़ा करने पर अमादा हैं। दोनों किसानों ने गुरुवार सुबह थाने पहुंच दबंगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर लेकर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

chat bot
आपका साथी