वज्रपात से दो लोगों की मौत, चार झुलसे

जिले में वज्रपात होने से अलग-अलग स्थानों पर दो लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग झुलस गए। गं

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 11:46 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 06:09 AM (IST)
वज्रपात से दो लोगों की मौत, चार झुलसे
वज्रपात से दो लोगों की मौत, चार झुलसे

जिले में वज्रपात होने से अलग-अलग स्थानों पर दो लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग झुलस गए। गंभीर रूप से झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, सिराथू में अधेड़ की मौत के बाद स्वजनों ने अस्पताल में डॉक्टर के न होने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। बाद में एसडीएम और पुलिस ने पहुंचकर माहौल शांत कराया।

सिराथू प्रतिनिधि के अनुसार, नगर पालिका सिराथू के वार्ड पांच जानकीपुर निवासी कमलेश उर्फ नोखे व चंदा देवी पत्नी हरीलाल वार्ड के राजेश यादव के खेत में धान की रोपाई करने गए थे। करीब पांच बजे वह खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक बिजली कड़की और बारिश होने लगी। इस दौरान वज्रपात होने से कमलेश व चंदा देवी झुलस गए। साथ काम कर रहे लोग दोनों को लेकर सीएचसी सिराथू पहुंचे। वहां कर्मचारियों ने कमलेश को मृत घोषित कर दिया। साथ ही चंदा देवी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसकी जानकारी कमलेश के स्वजनों को हुई तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि अस्पताल में डाक्टर नहीं है। फार्मासिस्ट उपचार कर रहा है। हंगामे की जानकारी होने पर सिराथू चौकी प्रभारी आशुतोष द्विवेदी मौके पर पहुंचे। उनके समझाने पर भी बात नहीं बनी तो उन्होंने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही एसडीएम सिराथू राजेश श्रीवास्तव व इंस्पेक्टर सैनी पीके सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाकर माहौल शांत कराया।

चायल प्रतिनिधि के अनुसार, सरायअकिल के रक्सराई गांव निवासी हरीप्रसाद का 16 वर्षीय बेटा सतीश कुमार शनिवार को अपना और परिवार गांव के रोशनलाल के खेत में मिर्चा लगाने गया था। इसी दौरान बारिश होने के साथ वज्रपात हो गया। झुलसने से सतीश की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसकी चचेरी बहन मधू पुत्री बच्चीलाल झुलस गई। सतीश के मौत की जानकारी होने पर स्वजन बिलख पड़े। उन्होंने घायल मधू को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दी। इसी प्रकार भखंदा गांव के त्रिभुवन (50) व सुमित्रा देवी पत्नी सोनू घर के पास बैठे थे। इसी दौरान बारिश के साथ हुए वज्रपात में दोनों झुलस गए। उनको सरायअकिल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव के लोगों ने तहसील प्रशासन को घटना की जानकारी दी है।

chat bot
आपका साथी