बस की टक्कर से स्वास्थ्य कर्मी समेत तीन लोग घायल

जासं, कौशांबी : मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय कस्बा स्थित भाजपा कार्यालय के समीप प्राइवेट बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। इसके बाद अनियंत्रित हुई बस ने सड़क पार कर रहे स्वास्थ्य कर्मी को भी टक्कर मार दी। हादसे में घायल तीनों लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Sep 2018 07:42 PM (IST) Updated:Sun, 09 Sep 2018 07:42 PM (IST)
बस की टक्कर से स्वास्थ्य कर्मी समेत तीन लोग घायल
बस की टक्कर से स्वास्थ्य कर्मी समेत तीन लोग घायल

जासं, कौशांबी : मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय कस्बा स्थित भाजपा कार्यालय के समीप प्राइवेट बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। इसके बाद अनियंत्रित हुई बस ने सड़क पार कर रहे स्वास्थ्य कर्मी को भी टक्कर मार दी। हादसे में घायल तीनों लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।

सैनी के सौंरई बुजुर्ग निवासी नरोज कुमार अपने भाई मिथलेश के साथ शनिवार को रिश्तेदार के यहां सरसवां गांव गया हुआ था। रविवार की दोपहर दोनों लौट रहे थे। इस बीच वह जैसे ही भाजपा कार्यालय के समीप पहुंचा था कि सामने से आ रही तेज रफ्तार बस ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार सगे भाई घायल हो गए। अनियंत्रित हुई बस ने सड़क पार कर रहे जिला अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी हिमेंद्र निवासी ¨बदकी फतेहपुर को भी घायल कर दिया। आसपास रहे लोग भागकर मौके पर पहुंचे। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी होने पर परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंचे। कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, साथी बचे

संसू, मूरतगंज : कोखराज थाना क्षेत्र के सैंता गांव स्थित विद्युत उपकेंद्र के समीप कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। जबकि उसके दो साथी बाल-बाल बच गए। गंभीर हालत में युवक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे इलाहाबाद के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पुलिस को दी गई है।

सैंता निवासी अमर ¨सह का बेटा श्यामू अपने दो साथियों के साथ शनिवार की शाम भरवारी गया हुआ था। रात करीब 10 बजे वह बाइक से वापस लौट रहे थे। इस बीच वह जैसे ही अपने गांव के बाहर विद्युत उपकेंद्र के समीप पहुंचा था कि सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में श्यामू गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि उसके दो साथी बाल-बाल बच गए। आसपास रहे लोग भागकर मौके पर पहुंचे। लहूलुहान हालत में श्यामू को इलाहाबाद के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया।

chat bot
आपका साथी