छात्राओं को दी आत्म सुरक्षा की जानकारी

कौशांबी : महिला सुरक्षा सप्ताह के तहत बुधवार को मंझनपुर के ओसा स्थित श्री दुर्गा देवी इंटर कॉलेज में छात्राओं को जानकारी दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 07 Dec 2017 12:52 AM (IST) Updated:Thu, 07 Dec 2017 12:52 AM (IST)
छात्राओं को दी आत्म सुरक्षा की जानकारी
छात्राओं को दी आत्म सुरक्षा की जानकारी

कौशांबी : महिला सुरक्षा सप्ताह के तहत बुधवार को मंझनपुर के ओसा स्थित श्री दुर्गा देवी इंटर कॉलेज में छात्राओं को आत्म सुरक्षा की जानकारी दी गई। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्त व अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार समेत अन्य पुलिस अफसर मौजूद रहे।

दुर्गा देवी इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने छात्राओं को बताया कि शासन की ओर से उनकी इमरजेंसी सुरक्षा के लिए कई हेल्पलाइन नंबर जारी की गई हैं। यूपी 100, 1090, ट्वीटर सेवा व ई-एफआइआर के बारे में बताते हुए एसपी ने कहा कि इन सुविधाओं के जरिए वे अपने साथ होने वाली आपराधिक गतिविधियों की जानकारी पुलिस तक आसानी से पहुंचा सकती हैं। एएसपी अशोक कुमार व सीओ मोइन अहमद ने भी छात्राओं को भी विभिन्न जानकारी दी। इसके बाद भाषण प्रतियोगिता के जरिए कॉलेज की छात्राओं ने भी महिला की सुरक्षा से संबंधित अपने-अपने विचार रखे।

chat bot
आपका साथी