30 केंद्रों पर होगी धान की खरीद, उचित व्यवस्था का निर्देश

जिले के किसानों को धान की उपज का वाजिब दाम मिले। इसके मद्देनजर शासन ने धान का मूल्य निर्धारित कर दिया है। एक नवंबर से धान की खरीद शुरू की जाएगी। इस संबंध में डीएम अमित कुमार सिंह ने डिप्टी आरएमओ को आवश्यक निर्देश दिया है। लक्ष्य के सापेक्ष खरीद के लिए जिले में 30 क्रय केंद्र बनाए जाएंगे। केंद्र प्रभारी की तैनाती की कवायद तेज कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Sep 2020 10:29 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 05:13 AM (IST)
30 केंद्रों पर होगी धान की खरीद, उचित व्यवस्था का निर्देश
30 केंद्रों पर होगी धान की खरीद, उचित व्यवस्था का निर्देश

कौशांबी : जिले के किसानों को धान की उपज का वाजिब दाम मिले। इसके मद्देनजर शासन ने धान का मूल्य निर्धारित कर दिया है। एक नवंबर से धान की खरीद शुरू की जाएगी। इस संबंध में डीएम अमित कुमार सिंह ने डिप्टी आरएमओ को आवश्यक निर्देश दिया है। लक्ष्य के सापेक्ष खरीद के लिए जिले में 30 क्रय केंद्र बनाए जाएंगे। केंद्र प्रभारी की तैनाती की कवायद तेज कर दी है।

शासनादेश के मुताबिक एक नवंबर से धान की खरीद शुरू की जाएगी। जिलाधिकारी ने गुरुवार को डिप्टी आरएमओ अंशुमाली शंकर को निर्देश दिया है कि धान खरीद के लिए अभी से ही तैयारी शुरू कर दें। जहां पर केंद्र खोला जाए, उसका प्रचार-प्रसार भी अभी से शुरू कर दिया जाए जिससे किसानों को जानकारी हो सके। एक नवंबर से ही सभी केंद्रों पर खरीद होनी चाहिए। 1868 रुपये प्रति कुंतल धान की खरीद होगी। लक्ष्य के सापेक्ष धान खरीद की जिम्मेदारी खाद्य एवं रसद विभाग की विपणन शाखा, पीसीएफ, यूपी एग्रो, कर्मचारी कल्याण निगम, नैफेड तथा भारतीय खाद्य निगम एजेंसी को दी गई है। डीएम ने कहा कि कोरोना वायरस के मद्देनजर केंद्रों पर भीड़ न हो इसको ध्यान में रखते हुए एक दिन में पांच किसानों को ही बुलाया जाए। धान खरीद के लिए बनाए गए केंद्रों में किसानों को बैठने, पीने के पानी, सैनिटाइजर व मास्क भी रखना होगा। खाद्य एवं रसद विभाग में पोर्टल पर पंजीकृत किसानों का ही धान खरीदा जाएगा। धान खरीद का जायजा लेने के अधिकारी क्रय केंद्रों का भ्रमण करेंगे। किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर संबंधित केंद्र प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी