जोगापुर पंप कैनाल बंद, रबी की बोवाई प्रभावित

यमुना की तराई क्षेत्र में सिचाई के संकट को दूर करने के लिए पिछले वर्ष से जोगापुर में पंप कैनाल चालू की गई थी। यमुना में बाढ़ आने के कारण पंप कैनाल बंद कर दिया गया है। इससे धान के फसल की सिचाई प्रभावित हुई है। जल स्तर घटने के बाद भी पंप कैनाल नहीं चालू किया गया है। इससे खेतों का पलेवा नहीं हुआ और रबी की फसल प्रभावित हो रही है। शिकायत किसान ने सिचाई विभाग के अधिकारियों से की थी लेकिन समाधान नहीं हो सका।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Nov 2019 10:58 PM (IST) Updated:Fri, 15 Nov 2019 10:58 PM (IST)
जोगापुर पंप कैनाल बंद, रबी की बोवाई प्रभावित
जोगापुर पंप कैनाल बंद, रबी की बोवाई प्रभावित

संसू, बारा : यमुना की तराई क्षेत्र में सिचाई के संकट को दूर करने के लिए पिछले वर्ष से जोगापुर में पंप कैनाल चालू की गई थी। यमुना में बाढ़ आने के कारण पंप कैनाल बंद कर दिया गया है। इससे धान के फसल की सिचाई प्रभावित हुई है। जल स्तर घटने के बाद भी पंप कैनाल नहीं चालू किया गया है। इससे खेतों का पलेवा नहीं हुआ और रबी की फसल प्रभावित हो रही है। शिकायत किसान ने सिचाई विभाग के अधिकारियों से की थी, लेकिन समाधान नहीं हो सका।

मंझनपुर तहसील क्षेत्र में यमुना की तराई में बसे दर्जनों गांवों के किसानों को सिचाई के संकट से निजात दिलाने के लिए सरकार ने वर्ष 2010 में लघु डाल नगर खंड प्रयागराज को दो किश्तों में 10 करोड़ पांच लाख रुपये दिया गया। धन मिलने के बाद कार्यदायी संस्था ने कार्य शुरू किया। दिसंबर 2018 में पंप कैनाल को चालू किया गया। गर्मी तक नहर में पानी का प्रवाह किया गया। किसान श्रीकांत मिश्र, राजकुमार, सुंदरलाल, सत्यप्रकाश का कहना है कि सिचाई विभाग के अधिकारी व कर्मचारी लापरवाही बरत रहे हैं। इसकी वजह से नहर में पानी का प्रवाह नहीं हो पा रहा है। इससे किसान रबी की फसल की बोआई के लिए खेतों का पलेवा नहीं कर पा रही है। इसको लेकर किसानों में नाराजगी है। नहीं खुल रहा कार्यालय

जोगापुर पंप कैनाल को चलाने के लिए यमुना तट के पास सिचाई विभाग का कार्यालय बनाया। यहां पर कर्मचारियों की तैनाती की गई। शुक्रवार को कार्यालय में ताला बंद था। यहां पर किसानों की मानें तो यहां पर तैनात कर्मचारी नहीं आते हैं। कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से अब तक पंप कैनाल चालू नहीं हुआ है। - जोगापुर पंप कैनाल किस वजह से चालू नहीं किया गया। इस संबंध में सिचाई विभाग के एक्सईएन से जवाब मांगा जाएगा। पंप कैनाल को चालू कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

मनीष कुमार वर्मा, डीएम

- एसपी सिंह, एक्सईएन लघु डाल नगर खंड।

chat bot
आपका साथी