चरवा के हौसी में मजदूर की ईट से कूचकर हत्या

संसू चरवा (कौशांबी) चरवा थाने के हौसी गांव में ईट से कूचकर मजदूर की हत्या कर दी गई। रविवार की सुबह खेत गए गांव के लोगों ने शव गेहूं के खेत में देखा। ग्रामीणों ने परिजनों व पुलिस को सूचना दी। पुत्र की हत्या की बात सुनकर बदहवास हुई मां की तहरीर पर पुलिस ने बहू के प्रेमी पिता व भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बलराम को गिरफ्तार कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Mar 2019 11:11 PM (IST) Updated:Sun, 17 Mar 2019 11:11 PM (IST)
चरवा के हौसी में मजदूर की ईट से कूचकर हत्या
चरवा के हौसी में मजदूर की ईट से कूचकर हत्या

संसू, चरवा (कौशांबी) : चरवा थाने के हौसी गांव में ईट से कूचकर मजदूर की हत्या कर दी गई। रविवार की सुबह खेत गए गांव के लोगों ने शव गेहूं के खेत में देखा। ग्रामीणों ने परिजनों व पुलिस को सूचना दी। पुत्र की हत्या की बात सुनकर बदहवास हुई मां की तहरीर पर पुलिस ने बहू के प्रेमी, पिता व भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बलराम को गिरफ्तार कर लिया है।

हौसी गांव निवासी ऊदल (35) पुत्र स्व. कल्लू मेहनत मजदूरी करता था। करीब दो साल पहले गांव के ही बलराम से ऊदल की पत्नी का प्रेम प्रसंग हो गया। उसके बाद बलराम उसको लेकर फरार हो गया। जब वह महिला को लेकर घर पहुंचा तो बलराम के पिता ने उसे घर से भाग दिया। इसके बाद से ही वह पूरामुफ्ती में किराए का कमरा लेकर रहने लगा। किसी मामले में बलराम को पुलिस ने जेल भेज दिया था। कुछ दिनों पहले ही वह जमानत पर छूटा था। ऊदल परिवार का भरण पोषण के लिए रोज मजदूरी करने के लिए प्रयागराज जाता था। शनिवार की शाम घात लगाए बैठे लोगों ने हत्या कर शव खेत में फेंक दिया। ऊदल के परिजन बहू पर हत्या कराने का आरोप लगा रहे हैं। बलराम को हिरासत में ले कर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल अभी तक घटना के कारण स्पष्ट नहीं हो सका।

अशोक कुमार, थानाध्यक्ष चरवा। ..और पिता की राह देखते देखते सो गए बच्चे

जासं, कौशांबी : ऊदल की पत्नी के बाद बच्चों के लिए पिता व दादी ही सब कुछ रहे। ऊदल बच्चों को बेहद प्यार करता था। शाम को प्रतिदिन कुछ न कुछ बच्चों के लिए साथ लाता था इसलिए बच्चे भी घर लौटने की राह देखते। शनिवार की शाम भी बच्चे आने का इंतजार कर रहे थे। उसके घर पहुंचने से पहले की उसकी जान ले ली गई। सुबह जब इसकी जानकारी बच्चों को हुई तो वह पिता को याद कर केवल रोते रहे और रात अधिक बीत जाने पर वह सो गए।

chat bot
आपका साथी