छेड़खानी के विरोध पर किशोरी की दबाई गर्दन

िह ि किशोरी की दबाई गर्दन

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 May 2022 09:22 PM (IST) Updated:Sat, 07 May 2022 09:22 PM (IST)
छेड़खानी के विरोध पर किशोरी की दबाई गर्दन
छेड़खानी के विरोध पर किशोरी की दबाई गर्दन

छेड़खानी के विरोध पर किशोरी की दबाई गर्दन

- पीड़िता ने एसपी से लगाई गुहार, एफआइआर के आदेश

जासं, कौशांबी : करारी थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत जा रही किशोरी से युवक ने छेड़खानी की। विरोध करने पर युवक ने उसकी गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। मामले की शिकायत पीड़िता ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक से की। एसपी ने कोतवाल को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

करारी क्षेत्र की एक किशोरी ने दिए शिकायती पत्र में बताया कि छह माह पहले गांव के ही एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। विरोध करने पर युवक ने पिटाई भी की। किसी तरह चंगुल से छूटी किशोरी ने घर पहुंचकर आपबीती सुनाई तो परिवार वालों ने गांव के संभ्रांत लोगों से कहा। पंचायत में लोगों के बीच युवक ने माफी मांगी। इस पर पुलिस से शिकायत नहीं की गई। बहरहाल गुरुवार की शाम किशोरी अपनी सहेली के साथ खेत की तरफ जा रही थी। इस बीच युवक ने उसे रोक लिया और छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर युवक ने पिटाई करते हुए किशोरी का गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। सहेली ने शोर मचाया तो आसपास खेतों में रहे लोगों ने ललकारा। इस पर युवक धमकाते हुए भाग निकला। पीड़िता ने घर पहुंचकर आपबीती सुनाई। बहरहाल पीड़िता की शिकायत पर एसपी ने कार्रवाई के खिलाफ केस दर्ज कराकर उसे गिरफ्तार कराए जाने का आश्वासन दिया है।

chat bot
आपका साथी