ईको फ्रैंडली दीपावली मनाने को किया प्रेरित

प्रकाश पर्व पर शुक्रवार को जिले के विभिन्न स्कूलों में मनाई गई। इस दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं ने लोगों को स्वच्छता व प्रदूषण रहित दीपावली मनाने को प्रेरित किया। साथ ही संकल्प लिया कि वह प्रदूषण को लेकर लोगों को भी प्रेरित करेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Oct 2019 11:21 PM (IST) Updated:Fri, 25 Oct 2019 11:21 PM (IST)
ईको फ्रैंडली दीपावली मनाने को किया प्रेरित
ईको फ्रैंडली दीपावली मनाने को किया प्रेरित

जासं, कौशांबी : प्रकाश पर्व पर शुक्रवार को जिले के विभिन्न स्कूलों में मनाई गई। इस दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं ने लोगों को स्वच्छता व प्रदूषण रहित दीपावली मनाने को प्रेरित किया। साथ ही संकल्प लिया कि वह प्रदूषण को लेकर लोगों को भी प्रेरित करेंगे।

सिराथू प्रतिनिधि के अनुसार केनकनवार स्थित धर्मा देवी इंटर कॉलेज परिसर में शुक्रवार को दीपावली को लेकर छात्रों के बीच स्लोगन व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए स्कूल के प्रधानाचार्य राम किरन त्रिपाठी ने कहा कि दीपावली प्रकाश का पर्व है लेकिन इस दिन इतनी अधिक मात्रा में वायु व ध्वनि प्रदूषण होता है कि आने वाले कई दिनों तक इसका असर रहता है, इस पर कुछ हद तक हम अंकुश लगा सकते हैं। उन्होंने बच्चों को प्रेरित किया कि वह अन्य लोगों को बताएं कि वायु और ध्वनि प्रदूषण किस प्रकार से हमारे लिए हानिकारक है। इसके बाद स्कूल के बच्चों के बीच प्रतियोगिताएं हुई जिसमें दीपिका मौर्य प्रथम, शिवानी द्वितीय व पूजा देवी को तृतीय स्थान मिला। प्रधानाचार्य ने बच्चों को सम्मानित किया। हलधर स्कूल अझुवा में बच्चों के बीच पूजा की थाली व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें विद्यालय की छात्रा आंचल प्रथम, काजल द्वितीय व ईशा सिंह को तृतीय स्थान मिला। रंगोली प्रतियोगिता में देवांशी प्रथम मिला। प्रधानाचार्य प्रमोद सिंह, अतुल सिंह, संदीप कुमार आदि ने सभी बच्चों को दीपावली की बधाई दी।

chat bot
आपका साथी